$
आमतौर पर घर के आसपास जितने ज्यादा पेड़ या झाडि़यां होती हैं मच्छर भी उतने ज्यादा पनपते हैं। हालांकि हरियाली होना भी जरूरी है लेकिन अगर ये मच्छरों का पनाह देने लगें तो ये हमारे लिए सही नहीं है। इसके अलावा गंदगी से भी मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है। अगर आप मच्छर भागाने के लिए किसी केमिकल युक्त स्प्रे का प्रयोग करते हैं तो यह आपके लिए और भी ज्यादा हार्मफुल हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं जिनके माध्यम से आप घर में हरियाली ला सकते हैं साथ ही मच्छरों को घर में आने से रोक सकते हैं।
तकिये से हो रही है आपको ये 3 बीमारियां, जानें

वीनस फ्लाईट्रैप
जब भी कोई मक्खी या मच्छर इस पौधे के आसपास भिनभिनाते हैं तो इन पौधों का मुंह खुल जाता है। इन्हें पकड़ने के बाद बंद हो जाता है. इस पौधे की ग्रोथ के लिए डिस्टिल्ड वॉटर बेहतर रहेगा।
पिचर प्लांट
इसके पास एक फंसाने वाला तंत्र होता है, जिससे वो कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और फिर उसे पिचर में फांस लेते हैं। इसे पानी अधिक मात्रा में चाहिए होता है, इसे सूर्य की सीधी रोशनी से भी दूर रखें। इनके पास एक फंसाने वाला तंत्र होता है, जिससे वो कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और फिर उसे पिचर में फांस लेते हैं।
बटरवॉर्ट
इन्हें घर के अंदर ऐसी जगह रखें जहां धूप की रोशनी बेहद कम आती हो। यह पौधा पत्तों पर एक मकस सिक्रीट करता है, जो छोटे-मोटे कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित कर उन्हें मार देता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Living In Hindi
Read Next
→
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 01, 2017 00:00 IST
Published By : Atul Modi
