कई बार ऐसा होता है कि हम सुबह उठकर आईने में अपना चेहरा देखते हैं और पाते हैं कि हमारी आंखें काफी सूजी हुई हैं। यह समस्या कभी भी किसी को भी हो सकती है। क्योंकि इसके लिए कोई एक निश्चित कारण नहीं बल्कि कई चीजें जिम्मेदार हो सकती हैं। जैसे- ज्यादा देर तक सोकर उठना, सुबह लेट जगना, रात में देर से सोना व सुबह जल्दी उठना और अधिक थकान होना आदि आंखें सूजने का कारण हो सकते हैं। भले ही इनमें से कोई भी आंख सूजन का कारण बने लेकिन ये आपके चेहरे की खूबसूरती जरूर कम कर देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार तरीके बता रहे हैं जिन्हें अगर आप एक बार पढ़ेंगे तो आपको वाकई लगेगा कि ये काफी तरीके असरदार हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये-
बर्फ का टुकड़ा
जब हम रात को रोकर सोते हैं तब भी सुबह आंखें सूज जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए बर्फ से अच्छा तरीका शायद कोई और नहीं हो सकता है। इसके लिए एक सूती कपड़े में या रुमाल में बर्फ रखें और हल्के हाथों से इसे अपनी आंख पर रगड़े। अगर आप कुछ सेकेंड तक बर्फ को बंद आंख पर रखकर बर्दाश्त कर सकते हैं तो ऐसा बिल्कुल करें, इससे आपको 2 से 3 मिनट में ही असर दिख जाएगा।
टॉप स्टोरीज़
टी बैग्स और आंखों की सूजन गायब
आपने भी कभी न कभी सुना होगा ही होगा कि टी बैग्स से आंखों की सूजन को दूर किया जा सकता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताते हैं। इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें 2 टी बैग्स रखें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो टी बैग्स को निकालकर 3 से 4 तक अपनी आंखों पर रखें। इस उपाय से सूजन दूर होने के साथ ही आपकी आंखें फ्रेश और साफ भी हो जाएंगी।
कॉटन पैड और दूध
अक्सर वीकेंड्स पर लोग आराम से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। अगर आपको 1 दिन पहले से पता है कि अगले दिन आपके देर से उठना है और इससे आपको पफी आई यानि कि आंखों में सूजन की दिक्कत हो सकती है तो इसके लिए एक दिन पहले ही तैयार हो जाएं। इसके लिए दूध में कॉटन को डुबोकर 5 से 10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। सुबह उठकर आपकी आंखें बिल्कुल नहीं सूजेंगी।
खूब पीएं पानी
डॉक्टर्स कहते हैं कि आंखो की सूजन के लिए कई बार शरीर में मौजूद टॉक्सिंस भी होते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम इस ओर काम करें। अगर आपको आंख सूजने की दिक्कत होती है तो रोजाना 8 से 10 ग्लास पानी पीने की आदत डाल लें। इससे आपका पेट भी सही रहेगा और पफी आई की दिक्कत भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: रूखेपन के कारण होती है जलन और आंखें लाल होने की समस्या, जानें 5 घरेलू उपचार
एल्कोहल और कैफीन लें
अगर सुबह उठकर आपको आंखों में सूजन दिखाई दे तो कैफीन युक्त पदार्थ जैसे चाय, कॉफी आदि से दूर रहें। इसके अलावा अगर किसी दिन आपको किसी फंक्शन या खास अवसर पर जाना है और आप नहीं चाहते कि आपकी आंखें सूजें तो एल्कोहल से परहेज करें।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi