इंटरनेट के अराजक चीजों पर न चाहते हुए भी हम क्‍यों करते हैं क्लिक

इंटरनेट में ऐसी कई चीजें आती हैं जो अनजानी होती हैं और आपको मालुम है कि वे अराजक हैं, फिर भी न चाहते हुए हम उन लिंक पर क्लिक करते हैं, इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इंटरनेट के अराजक चीजों पर न चाहते हुए भी हम क्‍यों करते हैं क्लिक


दुनिया की सबसे हॉट और अट्रैक्टिव औरत ने बताया अपने फिट होने का राज, ये कपड़े देंगे आपको सेक्सी लुक, ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत, ये आदमी है लड़कियों में फेमस... आदि ऐसी कई लाइनें अगर इंटरनेट में दिख जाएं तो उस पर क्लिक किए बिना रहा नहीं जाता। आप कुछ चीजों को नजरअंजाद कर सकते हैं लेकिन सभी को नहीं। कुछ चीजों को देखने औऱ पूरा जानने के लिए तो आप क्लिक करते ही हैं। इसमें कोई शर्माने की बात नहीं है। ये मानव व्यवहार है। ये है तो आप नॉर्मल हैं। कुछ चीजें उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती हैं तो कुछ चीजों को जानने की एक्साइटमेंट में हम वहां क्लिक कर देते हैं। आइए इनके बारे में विस्‍तार से जानें।

mental health

अनजान के प्रति आकर्षण

ये इंसान की आदत है कि वो हमेशा अनजानी चीजों के प्रति आकर्षित होता है। जिस चीज में लिखा हो कि वहां जाना मना है तो इंसान वहीं जाएगा। इसी तरह नेट में अगर कहीं कुछ कामुक, सेक्सी, गंदे, आसानी से  न दिखने वाले, अवांछनीय चीज आती है तो इंसान उस पर क्लिक जरूर करता है। खासकर तो इंसान अगर अकेले हो तो जरूर देखता है। किसी के प्रति आकर्षण होना एक अलग चीज है लेकिन उस आकर्षण को अगर अपने व्यवहार में उतार लेना गलत है। इसलिए अगर आफ इंटरनेट में मिल रही अनजानी चीजों को देख रहे हैं, और वो देखने तक सीमित है तो, ठीक है। लेकिन आपने एक चीज नोटिस की ह जब आप अकेले होते हैं तो ऐसी चीजों पर जरूर क्लिक करते हैं। इसका अपना कारण है।

 

जानने की उत्सुकता

इंसान आज जो भी है अपने जानने की उत्सुकता की वजह से है। इंसान हर चीज के प्रति इतना जागरुक रहता है कि वो जानना चाहता है कि वो चीज कैसे हुई?, वो कैसे काम करता है? ... इन्ही सवालों से बैचेन होकर इंसान ने नई-नई चीजें खोजीं। कुछ चीजें बुरी भले हुई लेकिन बहुत सी चीज अच्छी भी हुई।

 

अकेले में डर नहीं

अनजानी चीजों को नेट पर इंसान अधिकतर समय अकेले होने पर ही देखता है। क्यों? क्योंकि इंसान एक समाज में रहता है। समाज के अनुसार चलता है, रहता है, काम करता है, दोस्त बनाता है, उठता-बैठता है। लेकिन समाज की एक बुरी आदत है। उसे कोई इंसान बुरा लगता है तो उसे बहिष्कार कर देता है। इसलिए हर इंसान इस समाज का हिस्सा बने रहने के लिए अच्छे से व्यवहार करता है। लोगों से मिलता-जुलता है। लेकिन जब भी अकेले में उसे मौका मिलता है वो ऐसी-ऐसी चीजों को देखने लगता है। इसलिए कहा भी गया है कि इंसान से बड़ा जानवर इस दुनिया में कोई नहीं।



लेकिन इंटरनेट पर दिखाई जाने वाली ये चीजें लुभावनी होती हैं, इससे बचने की कोशिश करें और खुद पर नियंत्रण भी रखने की कोशिश करें।

 

Image Source @ Getty

Read More Articles on Mental Health in Hindi

Read Next

इन चीजों को हां बोलने से पहले दो बार न सोचें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version