Side Effects of Taking Diabetics Medication with Vitamin B12 in Hindi: आजकल बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के चलते लोगों में दवाएं खाने का चलत तेज हो गया है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसके मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों को कई बार अपनी समस्या को दूर करने के लिए जीवनभर भी दवाएं खानी पड़ सकती हैं। डायबिटीज में दवाएं खाने पर आपको विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स और डायबिटीज की दवाएं एकसाथ लेते हैं तो इसका असर सेहत पर पड़ सकता है। अगर आप डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं तो ऐसे में विटामिन बी12 की मात्रा का ध्यान रखें। आइये न्यूट्रिश्निस्ट नेहा रंगलानी से जानते हैं इसके बारे में।
सेहत को पहुंच सकता है नुकसान
नेहा रंगलानी के मुताबिक अगर आप डायबिटीज में खाए जाने वाली दवाएं और विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स एकसाथ ले रहे हैं तो आपको विटामिन बी12 को चेक करते रहना चाहिए। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल, डायबिटीज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा मेटफॉर्मिन को रोजाना लिए जाने पर विटामिन बी12 का अवशोषण आंतों या शरीर में ठीक तरीके से नहीं हो पाता है। इससे शरीर में विटामिन बी12 के साथ-साथ कुछ अन्य पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।
View this post on Instagram
हो सकते हैं ये नुकसान
- डायबिटीज की दवाएं और विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स एकसाथ लेने से सेहत पर असर पड़ सकता है।
- इससे आपको थकान महसूस होने के साथ-साथ कई बार नर्व डैमेज की समस्या भी हो सकती है।
- इससे कई बार शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।
- कई मामलों में यह कार्डियक अरेस्ट का भी कारण बन सकता है।
- ऐसे में कई बार आपको चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग होने जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आपको किसी प्रकार के लक्षण नजर आ रहे हैं तो ऐसे में चिकित्सक से संपर्क करें।