रीढ़ की हड्डी में गैप होने पर नजर आते हैं ये 4 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Symptoms Of Spinal Gap In Hindi: रीढ़ की हड्डी में गैप होने पर व्यक्ति को चलने-फिरने में तकलीफ होने लगती है और कई बार हड्डियों से चटकने की आवाज आती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रीढ़ की हड्डी में गैप होने पर नजर आते हैं ये 4 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Symptoms Of Spinal Gap In Hindi: बढ़ती उम्र के साथ कई तरह की बीमारियां होने लगती है। असल में, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, हमारा शरीर सही तरह से काम करना बंद कर देता है। हर चीज खाया हुआ हजम नहीं हो पाता है और धीरे-धीरे शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इनमें आयरन और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व भी शामिल है। कैल्शियम की कमी का सबसे बुरा प्रभाव हमारी हड्डियों पर ही पड़ता है। इसकी वजह से चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है, उठने-बैठने में कष्ट होने लगती है और लंबे समय तक खड़े रहने में भी समस्या होने लगती है। यही नहीं, कभी-कभी बढ़ती उम्र की वजह से रीढ़ की हड्डियों में भी गैप आ जाता है। यह एक कष्टदायी स्थिति होती है। हालांकि, मौजूदा समय में लोगों की बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण भी इस तरह की समस्या काफी आम हो गई है। इसलिए, बहुत जरूरी है कि हर किसी को पता हो कि रीढ़ी की हड्डी में गैप होने पर किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। जानें, इस संबंध में विस्तार से।

रीढ़ की हड्डी में गैप होना क्या होता है?- Causes Of Spinal Gap

Causes Of Spinal Gap

रीढ़ की हड्डी के आसपास डिस्क होती हैं, जो इस हड्डी को सही तरह से काम करने में मदद करती हैं। अगर किसी वजह से डिस्क खिसक जाती है, तो रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगता है, व्यक्ति के सीधा खड़ा होना मुश्किल हो जाता या फिर झुककर सामान उठाने में भी तकलीफ होती है। यहां तक कि भारी सामान उठाने के दौरान भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, डिस्क के खिसकने की वजह से रीढ़ की हड्डियों में गैप हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति के लिए रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, अगर समय रहते इस समस्या का इलाज न किया जाए, तो यह अर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारी की वजह बन सकता है

इसे भी पढ़ें: भारी सामान उठाने व गलत तरीके से बैठने से रीढ़ पर पड़ता है असर, डॉक्टर से जानें इससे होने वाली समस्याएं

रीढ़ की हड्डी में गैप के लक्षण- Symptoms Of Spinal Gap

हिलते-डुलते समय रीढ़ की हड्डी में दर्द होनाः कई बार लंबे समय तक बैठे रहने या खड़े रहने का काम करने की वजह से भी रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगता है। लेकिन, अगर लंबे समय तक यह दर्द बना रहे, तो यह रीढ़ की हड्डी में गैप के कारण हो सकता है। यहां तक काम के दौरान शरीर को दाईं या बाईं दिशा की ओर घुमाने पर भी रीढ़ की हड्डी में काफी तकलीफ होने लगती है।

जांघों तक दर्द होनाः रीढ़ की हड्डी में गैप होने पर सिर्फ पीठ या कमर के हिस्से तक ही दर्द नहीं बना रहता है। धीरे-धीरे यह दर्द जांघों से होते हुए पैरों तक पहुंच जाता है। इसके अलावा, एक समय बाद पूरे शरीर में अकड़न महसूस होने लगती है।

उठने-बैठने में दिक्कत होनाः आमतौर ज्यादा वजन की वजह से भी यह तकलीफ होती है। इसलिए, अक्सर लोग उठने-बैठने में दिक्क्तों को ज्यादा गंभीर लक्षण के रूप में नहीं लेते हैं। लेकिन रीढ़ की हड्डी में गैप होने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। इसलिए, इसकी अनदेखी करना सही नहीं है।

रीढ़ की हड्डी से कट-कट की आवाज आनाः चलते-फिरते अगर हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है, खासकर रीढ़ की हड्डी से, तो इसको हल्के में बिल्कुल नहीं लिया जाना चाहिए। यह रीढ़ की हड्डी में गैप का एक मुख्य लक्षण हो सकता है। इस तरह की कट की आवाज आने पर ऐसा महसूस होता है कि हड्डी टूट गई है।

इसे भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी में गैप (स्पोंडिलोसिस) के इलाज में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं ये आयुर्वेदिक नुस्खे

रीढ़ की हड्डी में गैप से बचने के लिए क्या करें?

रीढ़ की हड्डी में गैप होने के बाद आपको लक्षणों को समझते हुए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उनके बताए हुए उपचार को फॉलो करना चाहिए। अगर आप इस तरह की समस्या से बचे रहना चाहते हैं, तो निम्न उपायों को आजमा सकते हैं-

  • वजन को बढ़ने न दें। अपने वजन को नियतंत्रण में रखें।
  • ओवर ईटिंग करने से बचें और हमेशा साधा भोजन करने की कोशिश करें।
  • लंबे समय तक एह ही जगह पर बैठकर काम न करें। इसी तरह लंबे समय तक खड़े भी न रहें।
  • अगर रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • स्पोर्ट्स मैन हैं, तो किसी भी तरह की चोट को हल्के में न लें। हमेशा सही तरह से ट्रीटमेंट करवाएं।
  • उम्र बढ़ने के साथ-साथ अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें।

Read Next

सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी है हाइपोवेंटिलेशन, जानें इसके बारे में

Disclaimer