गर्भावस्था के दौरान शरीर का वजन बढ़ता है शरीर के कई हिस्सों में सूजन होती है। यह गर्भावस्था की जटिलताओं में से एक है। गर्भावस्था के दौरान हार्मोंस में बदलाव होते है जिसकी वजह से शरीर में सूजन होती है।गर्भावस्था में उल्टी होना, पीठ दर्द, सिर दर्द, चक्कर आना, स्तनों में परिवर्तन आदि समस्यायें होती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है, हाथों का सूजना। इसके अलावा महिलाओं के चेहरे, एड़ियों, गर्दन आदि पर सूजन आ जाती है। जैसे-जैसे प्रसव की तारीख नजदीक आती है, सूजन अक्सर ज्यादा दिखाई देती है। आइये हम आपको बताते हैं हाथों के सूजन के बारे में।
गर्भावस्था और हाथों में सूजन
गर्भावस्था के दौरान शरीर में रक्त और अन्य तरल पदार्थ का संचार सामान्य से 50 प्रतिशत तक ज्यादा होता है जो बच्चे के विकास में सहायक होता है। वास्तव में शरीर का लगभग 25 प्रतिशत वजन केवल तरल पदार्थों के कारण बढ़ता है। शरीर में बढ़ा हुआ रक्त संचार और तरल पदार्थ कई हिस्से में जमा हो जाते हैं, ये हाथों, पैरों, टखनों और जोड़ों पर असर करते हैं जिसके कारण शरीर के इन हिस्सों में सूजन होती है। गर्भावस्था के पांचवे महीने और तीसरी तिमाही में सूजन बढ़ जाती है।
हाथों की सूजन कम करने के तरीके
- गर्भावस्था के दौरान स्विमिंग अच्छा व्यायाम होने के साथ-साथ सूजन कम करने में भी मदद करता है। जब गर्भवती महिला पानी में होती है तो वह स्वयं को बहुत हल्का महसूस करती है।
- गर्भावस्था के दौरान आराम करना बहुत जरूरी है। अपनी पहली तिमाही में, अपनी बायीं ओर करवट लेकर सोने की आदत डालिए। बायीं करवट पर सोने से खाना अच्छे से पचता है, जिसके कारण हाथों की सूजन कम होती है। यह सिर्फ रात के लिए ही नही है बल्कि दिन भर में हर एक घंटे के बाद थोड़ी देर आराम करना जरूरी हैं।
- गर्भावस्था में खानपान के कारण भी शरीर के हिस्सों में सूजन होती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरन खूब पानी पीना चाहिए। यह आपको गर्भावस्था से संबंधित कई समस्या जैसे सूजन से निपटने में मदद करेगा।
- बहुत से उपाय सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन सबसे सुखद मालिश ही मानी जाती है। मसाज से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जो सूजन को कम करता है। इससे ऐंठन की समस्या भी कम होती हैं।
- उंगलियों की एक्सरसाइज करने से भी हाथों की सूजन कम हो जाती है। इसके लिए आप अपने पीसी की कीबोर्ड का सहारा ले सकते हैं, इससे रक्त का संचार बढ़ेगा और उंगलियों की सूजन कम होगी।
- ग्लव्स पहनने से भी उंगलियों की सूजन कम होगी, ग्लव्स पहनने से शरीर का अतिरिक्त तरल पदार्थ आपके हाथों में नही आ पाता है जिससे सूजन नही होती है।
हालांकि सूजन का प्रमुख कारण नमक है, इसलिए अपने डाइट में नमक की मात्रा को कम कीजिए। लेकिन यदि आपके हाथों ज्यादा सूजन है तो अपने चिकित्सक से संपर्क अवश्य कीजिए।
Read More Articles on Pregnancy Care in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version