रोजाना करें ये आसान काम, 1 दिन में दूर हो जाएगी पेट की सूजन

कुछ आहार ऐसे भी हैं जो इसके लिए जिम्‍मेदार होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्‍यम से बताएंगे कि पेट का सूजन कम करने के लिए क्‍या तरीका अपना सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको दृढ़ निश्‍चय होना पड़ेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना करें ये आसान काम, 1 दिन में दूर हो जाएगी पेट की सूजन


अनियमित खानपान और खराब लाइफस्‍टाइल के कारण पेट से संबंधित कई बीमारियां हो जाती हैं, इसमें से एक है पेट में सूजन होना। पेट में सूजन की समस्‍या के लिए सबसे अधिक जिम्‍मेदार कब्‍ज और गैस बनना है। यह शिकायत तब होती है जब खाना पचने में समस्‍या हो। इसके अलावा कुछ आहार ऐसे भी हैं जो इसके लिए जिम्‍मेदार होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्‍यम से बताएंगे कि पेट का सूजन कम करने के लिए क्‍या तरीका अपना सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको दृढ़ निश्‍चय होना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: शरीर के ये 5 लक्षण देते हैं गॉलब्‍लैडर में स्‍टोन होने के संकेत

पेट के सूजन को दूर करने के टिप्‍स

  • पेट की सूजन के लिए सबसे अधिक जिम्‍मेदार कब्‍ज होता है, यह शिकायत खाना ठीक से न पचने के कारण होता है। कम फाइबर और तरल पदार्थ का सेवन करने से कब्ज की शिकायत हो सकती है। इससे निजात पाने के लिए आहार में फाइबर के स्रोतों जैसे- दालें, नट्स, बीज, हरी सब्जियां और ताजे फलों को शामिल कीजिए। फाइबर आपकी पाचन क्रिया को ठीक रखने में बहुत मददगार है।
  • पेट में सूजन के लिए फूड एलर्जी भी जिम्‍मेदार है। फूड एलर्जी के लिए अस्‍वस्‍थ खानपान जिम्‍मेदार है। अधिक तला-भुना, फास्‍ट फूड, डिब्‍बाबंद आहार खाने से बचें, क्‍योंकि ये फूड एलर्जी का कारण बन सकते हैं।
  • खाने में जल्‍दबाजी न करें, जल्दी में ना खाएं। खाने को अच्छे से पचाने के लिए जरूरी है कि चबा-चबा कर खाया जाए। अच्छे से ना चबाने से शरीर के अंदर हवा चली जाती है जिससे पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए खाने को धीरे-धीरे और अच्छे से चबा कर खाएं इससे खाना अच्‍छे से पचता है और सूजन नहीं होती।
  • कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य तरल पदार्थ पेट में सूजन का कारण हो सकता है। इसलिए इनसे दूर रहने कोशिश करें, इसकी जगह सादा पानी पिएं। अगर आप चाहें तो नींबू पानी भी ले सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी, पिपरमिंट टी भी पेट की सूजन को कम करती है।

इसे भी पढ़ें: खतरे से खाली नहीं है ज्यादा वक्त तक बिस्तर पर आराम करना

  • शुगर का अधिक सेवन करने से पेट में सूजन होती है। इसलिए शुगरयुक्‍त आहार का अधिक सेवन करने से बचें। चिकित्‍सकों की मानें तो दिन भर में दो या तीन बार कृत्रिम मीठा आहार ले सकते हैं।
  • बोलना और बातें करना बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ समय ऐसा भी होता है जब आपको अपने मुंह को लगाम देने की जरूरत होती है, खासकर तब जब आप कुछ खा रहे हों। खाते समय बात करने से बचें, क्‍योंकि खाते वक्‍त बात करने से शरीर में हवा जाती है और यह पेट की सूजन का कारण बन सकता है।
  • च्वूइंग गम खाने से शरीर में हवा का प्रवेश होता है जो पेट की सूजन का कारण हो सकता है। अगर आपकी आदत च्वूइंग गम खाने है तो इसपर रोक लगायें, इसकी जगह टॉफी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा खाने के बीच में हाई फाइबर स्नैक के रूप में आप फल और सूखे मेवे खा सकते हैं।
  • हाई प्रोसेस्‍ड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक और फाइबर की मात्रा कम होती है जो पेट में भारीपन और सूजन का कारण हो सकता है। जब भी डिब्बाबंद आहार या प्रोसेस्‍ड आहार लें तो सोडियम की मात्रा जांच लें। 500 ग्राम से अधिक सोडियम का सेवन नुकसानदेह है और यह पेट में सूजन का कारण बनता है।
  • पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है, यह शरीर से विषाक्‍त पदार्थ निकालता है और बीमारियों से बचाता है। पेट में सूजन की समस्‍या होने पर पानी का सेवन करने से सूजन कम हो सकती है। इसलिए नियमित 10-12 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।

अन्‍य तरीके

पेट की सूजन कम करने के लिए घरेलू नुस्‍खे आजमाइए। अजवायन, जीरा, छोटी हरड़ और काला नमक बराबर मात्रा में पीस लें, इसे खाने के बाद खाने से पेट में सूजन की शिकायत नहीं होती। हर बार खाने के साथ अजवायन का सेवन करने से पाचन दुरुस्‍त होता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Other Diseases In Hindi

Read Next

नीली पड़ती नसों को नजरअंदाज न करें, हो सकता है वैरिकोज वेन्स

Disclaimer