तनाव और डिप्रेशन में बहुत फायदेमंद है सनसेट योग, जानें अभ्यास का तरीका

Sunset Yoga Benefits: सनसेट योग का अभ्यास करने से न सिर्फ शरीर बल्कि दिमाग भी शांत और हेल्दी रहता है, जानें इसके फायदे और तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
तनाव और डिप्रेशन में बहुत फायदेमंद है सनसेट योग, जानें अभ्यास का तरीका

Sunset Yoga Benefits: स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए योग का अभ्यास बहुत उपयोगी है। योगाभ्यास करने का पूरा फायदा तभी मिलता है, जब आप इसके लिए सही तरीका और सही समय चुनें। आमतौर पर योग का अभ्यास करने के लिए सुबह का समय सही माना जाता है, लेकिन शाम के समय में भी योगाभ्यास करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सुबह में उठकर योग के लिए समय न निकाल पाने वाले लोगों के लिए सनसेट योग (Sunset Yoga in Hindi) का अभ्यास बहुत उपयोगी है। सनसेट योग का मतलब शाम के समय सूरज ढलने के वक्त योगासनों का अभ्यास करना है। ढलते सूरज के साथ योगासनों का अभ्यास करना मन और शरीर दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्या में सनसेट योग का अभ्यास किसी थेरेपी से कम नहीं होता है। कामकाजी महिलाओं के लिए भी सनसेट योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं, इसके बारे में।

क्या है सनसेट योग?- What is Sunset Yoga?

सनसेट योग एक सरल और शरीर को शांत रखने वाला योग है। डूबते हुए सूरज के साथ अभ्यास करने को सनसेट योग कहा जाता है। इस दौरान कुछ खास योगासनों का अभ्यास करने से आपके शरीर और मन दोनों को ही शांति मिलती है। शाम के समय मौसम का तापमान भी संतुलित रहता है और इस दौरान खुले एरिया में योगाभ्यास करने से आपका मन शांत रहता है। कामकाजी महिलाओं और ऐसे लोग जो योगाभ्यास के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, उनके लिए सनसेट योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है।

Sunset Yoga Benefits in Hindi

इसे भी पढ़ें: पूर्ण चंद्रासन योग का अभ्यास करने के 6 फायदे, तरीका और सावधानियां

सनसेट योग के फायदे- Sunset Yoga Benefits in Hindi

सनसेट योग का रोजाना अभ्यास करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसका नियमित अभ्यास करने से आपको इन परेशानियों में फायदा मिलता है-

1. शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए सनसेट योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।

2. मानसिक समस्याएं जैसे डिप्रेशन, तनाव और चिंता आदि से जूझ रहे लोगों के लिए सनसेट योग का अभ्यास करना फायदेमंद होता है।

3. अगर आपको हर समय थकान और लो महसूस होता है, तो रोजाना सनसेट योग का अभ्यास जरूर करें। सनसेट योग का अभ्यास करने से आपके शरीर की उर्जा बनी रहती है।

4. प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने के लिए भी सनसेट योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित अभ्यास करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और कमर से नीचे के अंगों को फायदा मिलता है।

5. ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को आराम देने और पेट के आसपास की मांसपेशियों को टोन करने के लिए सनसेट योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।

सनसेट योग में किन योगासनों को शामिल करें?- Sunset Yoga Names in Hindi

सनसेट योग में कुछ खास योगासनों का अभ्यास किया जाता है। शाम के समय जब सूरज ढल रहा होता है, उस दौरान आप सनसेट योग में इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं-

  • अधोमुखश्वानासन
  • त्रिकोणासन
  • प्रसार पदोत्तानासन
  • मलासन
  • अर्ध मत्स्येन्द्रासन

इन योगासनों का उपर बताये गए क्रम में शाम के समय अभ्यास करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। सनसेट योग का अभ्यास खुले एरिया में करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अभ्यास के दौरान शरीर पर बहुत ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए। इन योगासनों का अभ्यास करने के बाद शरीर और मन को शांत रखने के लिए आप शवासन का अभ्यास भी कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

अष्टांग नमस्कार योग के फायदे और करने का तरीका

Disclaimer