दो दिन की बूंदा-बांदी के बाद उत्तर भारत समेत पूरी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। सूर्य ने तेवर कड़े कर लिये हैं जिसका तेज रविवार को देखने मिला जिसके कारण रविवार को दिल्ली-एनसीआर में पारा 47 डिग्री रहा। सूर्य के इस तल्ख तेवर के कारण लोगों को धूप में काफी परेशानी हुई। सूर्य के ये तेज तेवर सोमवार को भी जारी हैं जिसके कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी महसूस हुई। भीषण गर्मी का ये कहर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में फैला।
सुबह 7 बजे से बहनी शुरू हुई गर्म हवाएं
सोमवार को सुबह 7 बजे से ही गर्म हवाएं बहनी शुरू हो गईं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण पार्क में भी 7 बजे के बाद कम ही लोग नजर आए। वहीं ऑफिस जाने वाले लोग गर्मी से खासे परेशान नजर आए।
शनिवार को 44 डिग्री तक पहुंचा था तापमान
भीषण गर्मी का ये कहर शनिवार से महसूस किया जा रहा है। गौरतलब है कि शनिवार को तापमान 44 डिग्री और उसके आसपास रह था। गर्मी के कारण वीकेंड पर दिल्ली की सड़कें खाली ही नजर आईं। केवल जरूरी कामों के कारण ही लोग बाहर निकले।
टूटा एक दशक का रिकॉर्ड, हुई 8 लोगों की मौत
पिछले एक दशक के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए छुट्टी वाले दिन दिल्ली का तापमान 47 डिग्री तक जा पहुंचा। इससे पहले सन 2007 में 10 जून के दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तर भारत में गर्मी के इस कहर के कारण पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में 8 लोगों की मौत हो गई। इस बढ़े हुए तापमान का कारण मौसम विभाग साफ आसमान और राजस्थान की ओर से चल रही पश्चिमी हवाओं को मान रहे हैं। अभी अगले 24 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी।
Read more Health news in Hindi.