गर्भवती के लिए फायदेमंद है दिन भर सक्रिय रहना

गर्भावस्था के दौरान शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय रहना महिला के लिए फायदेमंद रहता है, जानने के लिए पढ़ें यह हेल्‍थ न्‍यूज।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भवती के लिए फायदेमंद है दिन भर सक्रिय रहना


staying active is beneficial for pregnant women

गर्भावस्था के दौरान शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय रहना महिला के लिए फायदेमंद रहता है। एक नए शोध में इस बात की पुष्टि की गयी है। इस शोध में दावा किया गया है कि दिन भर सक्रिय रहकर गर्भवती महिलाएं अतिरिक्ति वजन को नियंत्रित कर सकती हैं।

 

अमेरिका स्थित, लोवा स्टेट यूनिवर्सिटी में खाद्य विज्ञान और मानव पोषण के एसोसिएट प्रोफेसर क्रिस्टीना कैम्पबेल ने कहा कि इस शोध में उन्होंने पाया कि गर्भवती महिलाएं दिन का 75 फीसदी समय शारीरिक रूप से निष्क्रिय होकर बिताती हैं।

 

उन्होंने कहा कि इन महिलाओं में से कुछ को कई शारीरिक गतिविधि दिशा निर्देश मिले है। लेकिन जिन महिलाओं को यह दिशा निर्देश मिले है इसका मतलब यह नहीं है कि वह कम-सुस्त महिलाएं है।

 

गर्भावस्था के दौरान अधिक एक्टिव रहने से महिलाएं न केवल अपने वजन को नियंत्रित रख पाती हैं, बल्कि इससे उनके होने वाले बच्चे का स्वास्‍थ्‍य भी अच्छा रहता है।

 

कैम्पबेल के अनुसार अगर किसी महिला वजन बहुत अधिक हो जाता है, तो उसके बच्चे के बचपन से ही इस मोटापे के शिकार होने की आशंका होती है। इसके साथ ही महिला को प्रसव के दौरान हायपरटेंशन और प्रसवोत्तर मोटापा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए महिलाओं को चाहिए कि वे आहार और व्यायाम के जरिये गर्भावस्था के दौरान अपने वजन पर नियंत्रण रखें।

 

कैम्पबेल कहती हैं कि अभी महिलाओं को जो कार्यक्रम बताए जाते हैं वे शारीरिक व्यायाम पर केंद्रित होते हैं। इसमें उन्हें  महज 30 मिनट व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। अधिकतर महिलाएं इस कार्यक्रम के बाद सारा दिन आराम करती हैं। लेकिन, महिलाओं को चाहिए कि वे गर्भावस्था के दौरान अधिक से अधिक समय तक शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। यह स्वयं उनके लिए और उनके होने वाले बच्चे दोनों के लिए काफी फायदेमंद रहता है।



 

 

Read More Health News In Hindi

Read Next

गर्भ के दौरान सुनी बातों को याद रखते हैं बच्‍चे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version