सोनाली बेंद्रे को हुआ हाई ग्रेड कैंसर, जानें इसके कारण और उपचार

सोनोली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हो गया है। अभिनेत्री ने अभी कुछ समय पहले ही इस बात की औपचारिक घोषणा की है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सोनाली बेंद्रे को हुआ हाई ग्रेड कैंसर, जानें इसके कारण और उपचार

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सभी लोगों के आइडल होते हैं। हर कोई चाहता है कि जिस तरह वो लोग शानों शौकत और आराम से अपनी जिंदगी जीते हैं उसी तरह हम भी जीए। लेकिन यह भी सच है कि बॉलीवुड सेलेब्स की चमकती दुनिया के पीछे एक काला अंधेरा भी होता है। बॉलीवुड की मशहूर अदाकार सोनाली बेंद्रे ने भी अपने ऐसे ही एक अंधेरे का आज खुलासा किया है। दरअसल सोनोली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हो गया है। अभिनेत्री ने अभी कुछ समय पहले ही इस बात की औपचारिक घोषणा की है। सेलेब्रिटी ने कहा कि वह इस जंग से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल उनका अमेरिका में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट में कैंसर या गांठ का पता लगाती है ये जांच, जानें जरूरी बातें

सोनाली के प्रवक्ता की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें हाईग्रैंड कैंसर हुआ है, जोकि शरीर के अन्य भागों में भी फैल गया है l जब यह हो रहा था, तब उन्हें इसका पता भी नहीं चला l उन्होंने अभी एक छोटे से दर्द की जांच करवाई जिसके बाद इस बीमारी का खुलासा हुआ है। वाकई कैंसर एक बहुत खतरनाक बीमारी है जिससे लड़ने से लिए हिम्मत और साहस की बहुत जरूरत होती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि क्या है हाई ग्रेड कैंसर और क्या होते हैं इसके लक्षण, कारण और उपचार।

इसे भी पढ़ें : इन 6 संकेतों से पहचानें लिवर में जमा हो गई है गंदगी, डैमेज हो सकता है लिवर

हाई ग्रेड कैंसर

कैंसर शरीर की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। शरीर में नये सेल्स और पुराने सेल्स के बदलाव की प्रक्रिया में कैंसर होने की ज्‍यादा संभावना होती है। सामान्य तौर पर शरीर में कुछ नये सेल्स बनते हैं और पुराने सेल्स टूटते हैं जिनके असमान्य जमाव से कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। उच्च ग्रेड (खराब अंतर) कैंसर में, कैंसर कोशिकाएं सामान्य कोशिकाओं से बहुत अलग दिखती हैं। हाई-ग्रेड कैंसर अक्सर तेजी से बढ़ते हैं और एक खराब दृष्टिकोण होता है ताकि उन्हें निम्न ग्रेड कैंसर की तुलना में विभिन्न उपचार की आवश्यकता हो। जबकि निम्न ग्रेड कैंसर में कोशिकाएं सामान्य ऊतक से कोशिकाओं की तरह दिखती हैं। आम तौर पर, ये कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article on Cancer in Hindi

Read Next

ब्रेस्ट में कैंसर या गांठ का पता लगाती है ये जांच, जानें जरूरी बातें

Disclaimer