शरीर में तेजी से खून बढ़ाती है भीगी हुई किशमिश, जान लें कैसे करना है प्रयोग

इंसान के शरीर में खून की भरपूर मात्रा होना बहुत जरूरी है क्योंकि हमारा पूरा शरीर रक्त से ही चलता है। यदि शरीर में ब्लड सेल्स में गिरावट आती है तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में तेजी से खून बढ़ाती है भीगी हुई किशमिश, जान लें कैसे करना है प्रयोग


इंसान के शरीर में खून की भरपूर मात्रा होना बहुत जरूरी है क्योंकि हमारा पूरा शरीर रक्त से ही चलता है। यदि शरीर में ब्लड सेल्स में गिरावट आती है तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है। खाने में पोषक तत्वों और प्रोटीन की मात्रा से ही खून बढ़ता है। यदि डाइट संतुलित नहीं है या खराब लाइफस्टाइल है तो जाहिर है कि शरीर में खून की कमी की होगी। यदि आपको नहीं पता कि आपके शरीर में खून पर्याप्त मात्रा है या नहीं तो आप हीमोग्लोबिन का टेस्ट करा सकते हैं। किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां खून की कमी से ही होती है। अगर आप ब्लड बढ़ाने के लिए किसी प्रकार की दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो मत करिए। आज हम आपको ऐ ऐसा घरेलू तरीका बता रहे हैं जिससे न सिर्फ आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ेगी, बल्कि एनीमिया जैसे रोग भी दूर होंगे।

पौष्टिक तत्वों का स्रोत है भीगी किशमिश

कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि भीगी हुई किशमिश का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। जिन लोगों को एनीमिया रोग होता है वह इससे दूर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भीगे हुए किशमिश आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसलिए इन्हें हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसमें प्राकृतिक शुगर भी बहुतायत में मौजूद होता है। किशमिश वास्तव में सूखे हुए अंगूर होते हैं। ये कई रंगों में मौजूद होत हैं मसलन गोल्डर, हरा और काला। इसके अलावा आप कई सब्जियों के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए भी किशमिश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे करना है प्रयोग

इस नुस्खे को प्रयोग करने के लिए आपको रोजाना 50 ग्राम किशमिश और करीबी 1 छोटा ग्लास साफ जल चाहिए। रात को किशमिश को पहले अच्छी तरह साफ करें और उसके बाद 2 से 3 बाद इन्हें पानी में धो लें। धोने के बाद किसी बर्तन में किशमिश डाल कर उसमें 1 ग्लास पानी डाल दें और इसे ढक दें। सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पीएं फिर किशमिश खाएं। दरअसल, भीगी किशमिश का पानी भी बहुत फायदेमंद और पौष्टिक होता है।

इसे भी पढ़ें : तेजी से वजन घटाती ये सस्ती चीज, पाचन क्रिया को भी रखती है दुरुस्त

इसका पानी भी है फायदेमंद

सिर्फ भीगी हुई किशमिश ही नहीं बल्कि इसका पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद रस, रक्त, शुक्र आदि धातुओं तथा ओज की मात्रा बढ़ जाती है। इतने ही गुण इसके पानी में होते हैं और इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों से निजात मिलती है साथ ही आपकी रोजमर्रा की समस्यायें भी दूर हो जाती हैं। इस स्लाइडशो में किशमिश के पानी के गुणों के बारे में जानते हैं।

भीगी किशमिश के अन्य लाभ

  • भीगे हुए किशमिश में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में न लें। इसे नियमित अपने आहार में शामिल करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलता है। असल में यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे आप एक गिलास पानी में 1 से 12 किशमिश भिगो सकते हैं जिससे पेट साफ हाता है।
  • इससे इम्युनिटी भी बढ़ती है। दरअसल भीगे हुए किशमिश में सभी तरह के पौष्टिक तत्व उपलब्ध होते हैं जिसके सेवन से आपकी इम्युनिटी पावर बेहतर होती है। साथ ही यह बैक्टीरियर और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें : किशमिश 1 फायदे अनेक, छिपा रखा है सेहत का मीठा खजाना

  • मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है। खासकर यदि किसी महिला को नियमित मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है तो उन्हें इसका उपयोग आवश्यक तौर पर करना चाहिए।
  • अगर आपका बहुत कोशिशों के बावजूद वजन न बढ़ रहा हो तो आप सूखे किशमिशन को रोजाना डाइट में शामिल करें। इससे आसानी से वजन बढ़ सकता है। यही नहीं इसमें एनर्जी बढ़ाने की क्षमता भी होती है।
  • सूखे किशमिश में इतनी क्षमता होती है कि यदि किसी के शरीर में कैंसर सेल डेवलेप हो रहे होते हैं, तो उसे रोकता है और आपको स्वस्थ बनाता है। दरअसल में इसमें केचिन्स भारी मात्रा में पाई जाती है जो कि रक्त में पाया जाने वाला पोलीफेनोलिक एंटीआक्सीडेंट है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि किशमिश के सेवन से आप हाइपरटेंशन की स्थिति से लड़ सकते हैं। जैसा कि पहले ही जिक्र किया गया है कि इसमें कई तरह के लाभदायक तत्व मौजूद होते हैं। इसी तरह इसमें पोटाशियम भी होता है। इसके सेवन से हाइपरटेंशन की स्थिति में सुधार होता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

सर्दियों में सोरायसिस पर कैसे पाएं काबू, त्‍वचा रोग विशेषज्ञ से जानें प्राकृतिक उपचार

Disclaimer