क्या आप भी गलती से फोड़ देती हैं पिंपल, जानें ऐसे में क्या करें

बार-बार मुहांसों को छूने से यदि वो फूट जाते हैं तो इंफेक्शन हो सकता है और निशान भी पड़ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी गलती से फोड़ देती हैं पिंपल, जानें ऐसे में क्या करें

हमें वैसे तो अपने पिंपल को फोड़ने (Popping a Pimple) से बचना चाहिए, लेकिन फिर भी कभी जाने-अनजाने में पिंपल (मुहांसा) फूट सकता है। ऐसे में अधिकतर लोगों को यह पता नहीं होता है कि पिंपल के फूटने के बाद क्या करना चाहिए? दरअसल, पिंपल फूटने के बाद वहां घाव हो सकता है, पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ सकती है या फिर स्किन इन्फेक्शन भी हो सकता है। जिसके कारण चेहरे पर रेडनेस बढ़ सकती है। ऐसे में आपको किसी डर्मेटोलॉजिस्ट के इलाज की जरूरत होगी। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर भावुक मित्तल के अनुसार अगर आपने गलती से पिंपल फोड़ दिया है, तो अब इसके साथ ज्यादा छेड़छाड़ न करें। अगर आपके पिंपल हेड में फिर से मवाद भर जाता है, तो इसे ऐसा ही छोड़ दें और अपनी त्वचा को ही इसका ख्याल रखने दें। हमारी त्वचा में नेचुरल हीलिंग सिस्टम होता है। अगर आप पिंपल को फोड़ने के बाद इसमें और छेड़छाड़ करते हैं, तो अधिक नुकसान हो सकता है। इसलिए हमे पिंपल को फोड़ने से बचना चाहिए। लेकिन अगर गलती से पिंपल फूट जाता है, तो इन बातों का ध्यान रखें।

ब्लेमिश को साफ करें

धब्बे को धीरे-धीरे साफ करें। इसको साफ करने के लिए सैलिसिलिक-एसिड का उपयोग कर सकते हैं। पिंपल को ज्यादा न छेड़ें। त्वचा को रगड़ने से बचें। इस स्थिति में तौलिए का उपयोग न करें, बल्कि कॉटन के कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें। अगर इसमें सूजन हो गई है, तो इसको कम करने के लिए आप विच हेजल क्लींजर का उपयोग कर सकते हैं।

बर्फ से सूजन को करें कम

पिंपल को फोड़ने के बाद आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फ लाल होने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। एक साफ सूती कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े लपेटकर पिंपल पर लगाया जा सकता है। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 

पिंपल्स को फोड़ने से क्यों बचना चाहिए?

स्कारिंग और हाइपरपिग्मेंटेशन

पिंपल को फोड़ने के बाद उसमें घाव हो सकता है, जिससे वहां पर काला धब्बा या निशान बन सकता है। पिंपल्स को फोड़ने के बजाय आप इसका इलाज कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर लगाएं इन 6 फलों से बना फेस पैक, त्वचा पर आएगा निखार

संक्रमण फैलने का खतरा

एक पिंपल को फोड़ने के बाद हमारे नाखूनों और उंगलियों में बैक्टीरिया के संक्रमण का रिस्क बढ़ जा सकता है। इसके अलावा यह हमारे इलाज के समय को भी लंबा खींच सकता है।

एक्टिव इंग्रेडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स

बेंजॉयल पेरोक्साइड और सैलिसिलिक एसिड से युक्त प्रोडक्ट्स का उपयोग करके सूजन को कम करने और धब्बों को खत्म करने में मदद मिल सकती है। ये प्रोडक्ट्स गंदगी, सीबम और बैक्टीरिया को साफ करने के लिए मदद करते हैं।

पिंपल पैच

यह पैच पिंपल से मवाद को अपने अंदर अवशोषित कर लेता है क्योंकि यह हाइड्रोकोलॉइड पैच होता है, जो पिंपल से नमी को खत्म करता है और इलाज करने में मदद करता है। ये पैच पिंपल को धूल और गंदगी से भी बचाते हैं। अगर आप की स्किन काफी ज्यादा सेंसिटिव है तो इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में ऑफिस से घर आने के बाद इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल, बना रहेगा ग्लो

पिंपल को फोड़ने के बाद वहां की त्वचा का ध्यान रखना जरूरी है। इसको दिन में दो से तीन बार साफ पानी से धोना चाहिए और सूती कपड़े से इसकी नमी को दूर करना चाहिए। अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल करेंगे तो धब्बे को कम करने में मदद मिलेगी।

Read Next

स्किन पर लगाएं दही और नींबू, आएगा निखार और दूर होंगी ये 5 समस्याएं

Disclaimer