फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह ने बाइसेप्स के लिए की खास 'स्ट्रेंथ ट्रेनिंग'

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' आज रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार एक करप्ट पुलिस ऑफिसर का है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। रणवीर सिंह एक साथ दो फिल्मों सिम्बा और गली बॉय की शूटिंग कर रहे थे। दोनों फिल्मों के लिए उनके लुक्स काफी अलग थे, फिर भी रणवीर सिंह ने इसे अच्छी तरह मैनेज किया।
  • SHARE
  • FOLLOW
फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह ने बाइसेप्स के लिए की खास 'स्ट्रेंथ ट्रेनिंग'


रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' आज रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार एक करप्ट पुलिस ऑफिसर का है। हाल में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थे। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। रणवीर सिंह एक साथ दो फिल्मों सिम्बा और गली बॉय की शूटिंग कर रहे थे। दोनों फिल्मों के लिए उनके लुक्स काफी अलग थे, फिर भी रणवीर सिंह ने इसे अच्छी तरह मैनेज किया।

रणवीर के 'सिम्बा बाइसेप्स'

रणवीर सिंह ने फिल्म सिम्बा के लिए जिम में काफी मेहनत की है। हाल में एक जिम के बाहर उन्होंने रिपोर्टर्स को अपने बाइसेप्स दिखाए, जब वो सिम्बा के लिए स्पेशल ट्रेनिंग लेकर बाहर निकल रहे थे। फोटो में रणवीर सिंह के बाइसेप्स सुडौल और उभरे हुए लग रहे हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक स्टार को फिल्म में अपने पर्फेक्ट लुक के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें:- कम समय में चाहिए फिटनेस और मसल्स? रोज सिर्फ 6 मिनट करें ये एक्सरसाइज

रणवीर सिंह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

रणवीर सिंह के फिटनेस ट्रेनर मुस्तफा अहमद ने हाल में बताया कि अब रणवीर कपिल देव की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में भी अपने पर्फेक्ट लुक के लिए रणबीर सिंह हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग ले रहे हैं, जिसमें बर्पीज, डेडलिफ्ट्स और स्क्वैट्स आदि शामिल हैं। मुस्तफा का कहना है कि इस खास ट्रेनिंग से रणवीर की बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी (लचीलापन) आएगी, जिससे वो एक स्पोर्ट्समैन के रूप में नजर आ सकें।

  • पहले फेज़ में रणवीर ने वेट ट्रेनिंग के साथ मिनिमम कार्डियो ट्रेनिंग की।
  • दूसरे फेज़ में वेट ट्रेनिंग के साथ कार्डियो वर्कआउट को बढ़ा दिया गया।
  • पहले फेज़ की डाइट में प्रोटीन के साथ कर्ब्स शामिल थे, जबकि दूसरे फेज़ में कर्ब्स कम से कम कर दिए गए।

इसे भी पढ़ें:- सलमान खान को क्‍यों पसंद है साइकिल चलाना, जानें साइकिलिंग के फायदे

सिम्बा में सारा अली खान के लुक की भी काफी चर्चा

फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में सारा अली खान की भी काफी चर्चा है। केदारनाथ के बाद अब सिम्‍बा मूवी में रणवीर सिंह के साथ सारा अली मूख्‍य भूमिका में हैं। इसके अलावा भी उनके चर्चा में आने के कई कारण हैं। दरअसल सारा अली खान ने पिछले कुछ समय में अपना काफी वजन घटाया है। उनका कहना है कि कभी उनका वजन 96 किलोग्राम हुआ करता था। लेकिन आज की तारीख में सारा का वजन सिर्फ 50 किलो है। यानि कि उन्होंने अपना 46 किलो वजन कम किया है। जी हां, आपको भी जानकर हैरानी हो रही होगी। वैसे इतना वजन घटाना कोई मामूली बात नहीं है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Exercise Fitness In Hindi

Read Next

कम समय में चाहिए फिटनेस और मसल्स? रोज सिर्फ 6 मिनट करें ये एक्सरसाइज

Disclaimer