
Signs of Healthy Digestion In Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी है। अगर आपका पाचन ही स्वस्थ नहीं, तो आपको बीमारियों का खतरा ज्यादा होने लगता है। खराब पाचन तंत्र के कारण आपको एसिडिटी, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन अगर आपका पाचन स्वस्थ है, तो आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं। आयुर्वेद की मानें तो अगर आपका खाना ठीक से पच रहा है, तो इसके भी लक्षण शरीर में साफ तौर पर नजर आते हैं। इस विषय को गहनता से समझाते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट वरालक्ष्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने स्वस्थ पाचन के लक्षणों के बारे में बात की है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें आयुर्वेद में बताए गए स्वस्थ पाचन के संकेतो के बारे में।
पाचन तंत्र स्वस्थ होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 संकेत- signs of healthy digestion
उद्गार शुद्धि- Udgara Shuddhi
आयुर्वेद की माने तो डकार के जरिए भी पता लगाया जाता है कि पाचन स्वस्थ है या नहीं। अगर आपको साफ डकार आ रही है और डकार में खटास महसूस नहीं हो रही, तो आपका पाचन तंत्र स्वस्थ है। वहीं अगर आपको खट्टी डकार महसूस होती है, तो यह खराब पाचन का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको भारी चीजों के सेवन से परहेज रखना चाहिए।
उत्साह- Utsaha
अगर आपको दिनभर थकावट और सुस्ती महसूस होती है, तो यह भी खराब पाचन का संकेत हो सकता है। लेकिन अगर आप भोजन के बाद भी दिनभर उत्साह और जोश महसूस करते हैं, तो यह पाचन स्वस्थ होने का संकेत माना जाता है।
लघुता- Laghuta
कई लोगों को खाने के तुरंत बाद भारी महसूस होने लगता है, फिर चाहे आपने कम ही खाना खाया हो। लेकिन अगर आपको खाने के बाद हल्का महसूस होता है, तो यह आपके स्वस्थ पाचन का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी हल्का महसूस होगा।
इसे भी पढ़े- ये 5 संकेत बताते हैं एकदम स्वस्थ हैं आपकी आंतें
उत्सार- Veg Utsara
पाचन से जुड़ी समस्याओं में कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी शामिल किया गया है। अगर आपको कब्ज या पाचन से जुड़ी अन्य कोई समस्या नहीं रहती है, तो यह भी स्वस्थ पाचन का बड़ा संकेत है।
क्षुत- kshut
सही समय पर भूख लगना स्वस्थ पाचन का संकेत होता है। अगर आपको पहले मील के कुछ घंटो बाद भूख लग रही है, तो यह स्वस्थ पाचन का संकेत हो सकता है। यह बेहतर मेटाबॉलिज्म और पाचन शक्ति की ओर इशारा करता है।
इसे भी पढ़े- पाचन तंत्र कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज
पिपासा- Pipasa
अधिकतर लोग मानते हैं कि समय पर भूख लगना ही सही पाचन का संकेत है। जबकि बार-बार प्यास लगना भी आपके स्वस्थ पाचन की ओर इशारा करता है। अगर आप एक दिन में पर्याप्त पानी पी रहे हैं, तो यह भी स्वस्थ पाचन का संकेत माना जाता है।
अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत नजर नहीं आ रहा है, तो आपको अपने पाचन पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। इसके लिए हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतें अपनाएं। रोज शारीरिक व्यायाम करें और खुद को फिट रखने की कोशिश करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version