सफेद मूसली और शहद मिलाकर सेवन करने से कई समस्याएं होती हैं दूर, जानें इससे मिलने वाले 7 फायदे

सफेद मूसली और शहद के सेवन से आपको कई स्वास्थ लाभ मिल सकते हैं। यह वजन कम करने से लेकर इम्यून सिस्टम मजबूत बना सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद मूसली और शहद मिलाकर सेवन करने से कई समस्याएं होती हैं दूर, जानें इससे मिलने वाले 7 फायदे


सफेद मूसली और शहद स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे शारीरिक शक्ति बढ़ती है और कई बीमारियों को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है। सफेद मूसली और शहद में प्रोटीन, विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फिनोल, रेजिन, म्यूसिलेज और पॉलीसैकराइड्स जैसी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीट्यूम गुणों से भरपूर होते हैं। इसका सेवन डायबिटीज, वजन कम करने, गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान करने से काफी लाभ मिलता है। सफेद मूसली और शहद का उपयोग आप डायरिया, पेचिश व ल्यूकोरिया के लक्षणों को कम करने में भी कर सकते हैं। कई बीमारियों को दूर करने के साथ यह मांसपेशियों को भी मजबूती प्रदान करता है और पुरूषों के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है। 

सफेद मूसली और शहद के फायदे

1. ऊर्जा और इम्यून सिस्टम बढ़ाए

सफेद मूसली और शहद के सेवन से आप पूरे दिन ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करते हैं। यह शरीर में ऊर्जा का संचार कर आपको दिनभर काम करने की शक्ति भी प्रदान करता है। अक्सर बीमार रहने वाले लोग या बहुत जल्दी किसी संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों के लिए सफेद मूसली और शहद का सेवन काफी उपयोगी साबित हो सकता है। 

safed-musli-honey

Image Credit- Freepik

2. एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर 

इन दोनों में प्रचुर मात्रा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर की पुरानी सूजन और तकलीफ को कम किया जा सकता है। दरअसल सफेद मूसली में सैपोनिन में एंटीफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और गठिया की समस्या में भी काफी लाभ पहुंचा सकता है। आप इन दोनों को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। 

3. डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद

खून में शुगर का स्तर बढ़ने से डायबिटीज की समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप सफेद मूसली और शहद का सेवन कर सकते हैं। सफेद मूसली रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें एंटी-डायबिटिक व एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। इस गुणों के कारण डायबिटीज के रोगियों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकता है। हालांकि अगर आप चाहे तो डायबिटीज की समस्या में केवल मूसली का सेवन भी कर सकते है या फिर शहद की बेहद सीमित मात्रा का उपयोग करें ताकि कोई नुकसान हो। 

इसे भी पढे़ं- सफेद मूसली के उपयोग से सेहत को होते हैं ये 6 फायदे, जानें इसके नुकसान भी

4. वजन घटाने में मददगार

आजकल के समय में हर कोई स्लिम और फिट दिखना चाहता है। इसके अलावा वजन घटाकर लोग स्वस्थ रहने की भी कोशिश करते हैं क्योंकि मोटापा के कारण कई परेशानियां हो सकती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो आपके लिए सफेद मूसली और शहद काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो बढ़े हुए वजन को कम करके आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। 

safed-musli-honey

Image Credit- Freepik

5. तनाव कम करने में उपयोगी

तनाव के कारण आपका लाइफ और वर्क बैलेंस बिगड़ सकता है। साथ ही आप डिप्रेशन और अन्य समस्याओं के शिकार भी हो सकते हैं। सफेद मूसली और शहद में एंटीस्ट्रेस और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो तनाव को कम कर आपको खुशहाल बनाने में मदद कर सकता है। वहीं दूसरी ओर इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस के कारण होने वाले विकारों को कम कर सकते हैं। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में आइस टी पीना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक, बढ़ता है इन 5 रोगों का जोखिम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version