कुछ लोग मोटापे से ग्रस्त होते हैं वो वजन कम करने की जुगत में लगे रहते हैं और जो लोग दुबले होते हैं उनको वजन बढ़ाने की चिंता रहती है। लेकिन जो महिलायें पतली होती हैं उनके लिए वजन बढ़ान उतना आसान नही होता है। क्योंकि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के मांसपेशियों का घनत्व कम होता है। महिलायें जब भी वजन बढ़ाने के बारे में प्लान करें उससे पहले कुछ जरूरी जांच जैसे - थॉयरायड और शरीर में हार्मोन के स्तर की जांच करा लें। जब भी महिलाओं का वजन आसानी से नही बढ़ता है। महिलाओं के शरीर की मांसपेशियों में फाइबर निर्माण में मदद करने वाले टेस्टोस्टेरॉन का स्तर आसानी से नही बढ़ता है, इसलिए ही महिलाओं की मांपेशियां आदमियों की तरह गठीली नही हो पाती हैं।
वजन बढ़ाने की प्लांनिंग में सबसे पहले अपने डायट पर ध्यान दीजिए, उसके बाद व्यायाम और योगा पर ध्यान दीजिए। अपने डायट में ऐसे आहार शामिल कीजिए जिसमें ज्यादा कैलोरी, वसा और फाइबर हो। इसके साथ-साथ एक नियमित दिनचर्या बनाइए जो वजन बढ़ाने में बहुत मददगार होता है। आइए हम आपकी इस मुश्किल को कम करने के लिए कुछ नुस्खे बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपना वजन बढ़ा सकती हैं।
महिलायें यूं बढ़ाएं अपना वजन
टॉप स्टोरीज़
सही वजह जानिये
आपका वजन सामान्य से कम है और आप इसके लिए अपनी डायट और लाइफस्टाइल को दोषी मानती हैं। लेकिन, क्या सच में ऐसा है। क्या इसके पीछे हॉर्मोन तो नहीं। इसके लिए आपको अपनी जांच करवानी बेहद जरूरी है। तो जरूरी है कि आप जांच करवाकर इस दुविधा को समाप्त कीजिए। थॉयराइड के चलते भी महिलाओं का वजन असंतुलित हो सकता है। आप सबसे पहले थॉयराइड और शरीर में पाये जाने वाले अन्य हार्मोन की जांच कराइए। अगर जांच में सब सही निकला तो वजन बढ़ाने के लिए अन्य तरीकों को आप जरूर आजमायें।
आहार योजना
महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने वाले खाद्य-पदार्थों को अपने डायट चार्ट में शामिल करें। खाने में हाई कैलोरी वाले आहार को शामिल करके महिलायें अपना वजन बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीनयुक्त भोजन का सेवन अधिक करें। यदि आपको भूख नही लगती है तो दो-तीन घंटे के अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाइए।
महिलायें वजन बढ़ाने वाले आहार जैसे - साबुत अनाज, गेहूं वाले बिस्किट, ब्राउन राइस, ओटमील, घी युक्त रोटी, मक्खनयुक्त सूप, बाजरे की रोटी, दालें, चावल की खीर आदि का सेवन करें। फलों का रस, फ्रूट जूस, फलियां, कस्टर्ड, अखरोट, बादाम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य-पदार्थ खायें। रात में सोने से पहले एक गिलास में शहद मिलाकर पीने से वजन बढ़ता है। वजन बढ़ाने के लिए जंक फूड, चिप्स, पिज्जा, बर्गर और तले पदार्थ खाने से बचना चाहिए।
व्यायाम और योग
महिलायें वजन बढ़ाने के लिए योग और जिम का सहारा ले सकती हैं। कुछ योग के प्रकार जैसे - शीर्षासन, मत्स्यासन आदि महिलाओं को वजन बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। शीर्षासन अतिसक्रिय शरीर को आराम करने में मदद करता है। वही दूसरी तरफ मत्स्यासन यानी मछली की मुद्रा पेट की मांसपेशियों को मजबूत और गतिशील बनाता है।
महिलाओं को वजन बढ़ाने के लिए नियमित रूप से कार्डियो व्यायाम करने से बचना चाहिए, यह शरीर से कैलोरी जलाता है। महिलाओं को व्यायाम के दौरान पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए। जिम में एक्सरसाइज करने से पहले किसी पेशेवर ट्रेनर की मदद अवश्य लीजिए।
वजन बढ़ाने के लिए जरूरी नही कि आप कुछ भी खायें, यह ध्यान रखिए कि वजन बढ़ाने के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम के साथ-साथ पौष्टिक आहार अवश्य लीजिए और भरपूर आराम कीजिए। इन तरीकों को आजमाने के बाद भी आपका वजन नही बढ़ रहा है तो चिकित्सक से अवश्य संपर्क कीजए।
Read More Articles on Weight Gain in Hindi