
साउथ कोरिया के सियोल में स्थित कोनकुक विश्वविद्यालय द्वारा किये गए एक अध्ययन से इस बात की पुष्टि हुई है कि जिन जोड़ो में लम्बाई का अच्छा खासा गैप होता है, वे ज्यादा खुशहाल जीवन जीते हैं। यह अध्ययन कोई चौंकाता नहीं है। दरअसल महिलाओं को हमेशा से लम्बे पुरुष ही आकर्षक लगते रहे हैं। तथ्य यह है कि लगभग 50 फीसदी महिलाएं ऐसे पुरुषों के साथ डेट करती हैं जो उनसे काफी लम्बे होते हैं। सवाल है क्यों? आइये जानें।
इस पेज पर:-

- ताकत - लम्बाई को ताकत से सीधे सीधे जोड़ा जाता है। महिलाओं के मुताबिक जिन पुरुषों की हाइट यानी लम्बाई अच्छी होती है, वे न सिर्फ ताकतवर होते हैं। शारीरिक ताकत मानसिक ताकत को भी प्रभावित करता है। मतलब यह है कि लम्बे पुरुष छोटे पुरुषों की तुलना में ज्यादा आत्मविश्वास से भरे रहते हैं। यही नहीं उनमें महिलाओं के साथ घूमने फिरने में हिचक भी कम महसूस होती है। जाहिर है महिलाएं ऐसे पार्टनर को तरजीह देगी जो उन्हें आसान और सरल जिंदगी दे सके। आत्मविश्वास से भरे पार्टनर से ऐसी उम्मीद करना जरा भी बेमानी नहीं है।
- सुरक्षा - लम्बाई सीधे सीधे महिलाओं को शारीरिक सुरक्षा का एहसास देता है। जबकि छोटी हाइट वाले पुरुष महिलाओं को सुरक्षा का एहसास नहीं करा पाते। यही कारण है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों की तलाश करती हैं जिनके साथ उन्हें सुरक्षा का एहसास होता है। लम्बे पुरुषों में यह एहसास अंतर्निहित होता है। इतना ही नहीं लम्बे पुरुषों के साथ महिलाएं रात बेरात निकलने में भी नहीं हिचकतीं। इसके उलट छोटे हाइट के पुरुष के साथ महिलाएं इस तरके आत्मविश्वास की कमी महसूस करती हैं।
- प्रभुत्व - लम्बे पुरुष अकसर दूसरों पर अपना प्रभुत्व बनाए रखने में कामयाब होते हैं। दरअसल यह सारा कमाल आत्मविश्वास का होता है। लम्बे होने के कारण उनमें आत्मविश्वास की जरा भी कमी नहीं होती। नतीजतन अपने दोस्तों से लेकर आफिस के ग्रुप तक में उनका विशेष प्रभुत्व नजर आता है। महिलाओं को यही प्रभुत्व खासा पसंद आता है। असल में कहना यह चाहिए कि महिलाएं खुद पर पुरुषों का प्रभुत्व पंसद करती हैं। लेकिन महिलाएं उसी पुरुष के प्रभुत्व को स्वीकार करती हैं जो दूसरों पर दबदबा कायम करने में सफल होते हैं।
- फिटनेस - लम्बे पुरुष अकसर फिट दिखते हैं। यही कारण है कि महिलाएं लम्बे पुरुषों के साथ रहते हुए अपनी भी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती है। महिलाएं लम्बे पुरुषों के साथ घूमते फिरते हुए अकसर इस बात का ख्याल रखती है कि वे अपने पार्टनर के साथ अटपटी न दिखें। इसलिए वे अकसर एक्सरसाइज से लेकर फैशन अपडेट भी नजर आती है। इतना नहीं अपने स्टाइल पर भी विशेष ध्यान देती है।
- लुक - लम्बे पुरुषों के साथ महिलाएं किसी भी तरह के बंधन में नहीं बंधी होती। असल में छोटे पुरुषों के साथ महिलाएं ऊंची हील नहीं पहन पाती। यही नहीं कई ऐसी पोषाकें होती हैं जिन्हें छोटे पुरुषों के साथ नहीं पहना जा सकता। जबकि महिलाओं को फैशन में किसी भी तरह की अटकनें पसंद नहीं आती। ...और लम्बे पुरुष इस तरह की सहूलियतें भी प्रदान करते हैं।
Read more articles on Relationship in Hindi.
Disclaimer
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version