पेट फूलना या गैस महसूस करना, यह आपको काफी असहज महसूस कराता है। हालांकि गैस छोड़ना या गैस होना एक आम बात है। एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक दिन औसतन 14 बार गैस छोड़ सकता है। जिसमें कई बार फार्ट बदबूदार हो सकती है, तो कई बार यह बिना गंध की हो सकती है। यह सभी सामान्य है लेकिन कुछ लोगों को हर समय अत्यधिक गैस महसूस होती है, जो कि सामान्य नहीं है। यह कुछ अन्य गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत हो सकता है। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि हमेशा गैस महसूस होने के पीछे क्या वजह हो सकती हैं।
च्युइंगम
जब आप च्युइंगम चबाते हैं, तो हम इसके साथ बहुत सारी हवा अपने अंदर निगल लेते हैं। हवा हमारे पेट तक जाती है जिससे हमें इंफ्लमेशन या ब्लोटिंग महसूस होती है। यह डकार या गैस छोड़ने को बढ़ा सकते हैं। इसी तरह का तब भी होता है, जब आप स्ट्रॉ का इस्तेमाल करके कुछ पीते हैं। इसके अलावा, च्यूइंग गम और स्ट्रॉ से कुछ पीना आपके दांतों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है तरबूज, जानें कैसे?
टॉप स्टोरीज़
बहुत जल्दी खाना
कुछ लोगों को बहुत जल्दी जल्दी खाने की आदत होती है और वह खाने को बिना चबाए या कम चबाए निगल लेते हैं। लेकिन बहुत तेज़ी से खाना खत्म करना भी गैस महसूस करने का कारण बन सकता है। जब आप जल्दी-जल्दी खाने को खाते हैं, तो इससे अधिक हवा अंदर लेते हैं। आम तौर पर, एक व्यक्ति को अपना भोजन समाप्त करने के लिए 20-30 मिनट का समय लेना चाहिए। यही वजह है कि जल्दी-जल्दी खाना खाने की वजह से आपका पेट फूल जाता है और आपको डकार भी आती हैं।
धूम्रपान
धूम्रपान आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने के अलावा, आपको ब्लोटिंग या पेट फूला हुआ भी महसूस करवा सकता है। इसके पीछे वजह यह है कि धूम्रपान करते समय आप बहुत अधिक हवा लेते हैं, जो आपको बाद में असहज महसूस करवा सकती है।
इसे भी पढ़ें: खेलकूद से जुड़ी महिलाओं को रहता है इन 3 स्पोर्ट्स इंजरीज का खतरा, जानें इन्हें रोकने और सुरक्षित रहने के तरीके
फूड्स सेंसिटिविटी
ब्लोटिंग या गैस महसूस होने की वजह फूड्स सेंसिटिविटी भी हो सकती है। फूड्स सेंसिटिविटी से आपको पेट में ऐंठन, मतली और उल्टी भी हो सकती है। फूड्स सेंसिटिविटी का मतलब है कि जब आपका शरीर किसी विशेष भोजन को पचाने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। इसके अलावा, दवा भी इसकी वजह हो सकती हैं। जो लोग नियमित रूप से दवा लेते हैं, वह भी गैस बनने का कारण हो सकती हैं क्योंकि दवाएं लेने से न केवल आपका मुंह सूख सकता है, बल्कि आपको गैस भी महसूस हो सकती है। जिसमें एस्पिरिन, एंटासिड्स, आयरन की खुराक जैसी दवाओं से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण हो सकते हैं।
Read More Article on Other Diseases In Hindi