सर्दियों में मूली खाने से कंट्रोल हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर, बीपी के मरीजों को जरूर करना चाहिए सेवन

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मूली काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर में काफी आराम मिल सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में मूली खाने से कंट्रोल हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर, बीपी के मरीजों को जरूर करना चाहिए सेवन


सर्दियों में मूली खाने के कई फायदें है। मूली में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट हेल्थ भी बना रहता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। मूली में एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही मूली में प्राकृतिक नाइट्रेट भी पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन सही रखता है। मूली का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर पेशेंट के लिए मूली के फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बता रही हैं गुड़गांव के डाइट क्लीनिक और डॉक्टर्स हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से।

हाई ब्लड प्रेशर के फायदे (Benefits of radish for high blood pressure)

1. हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल 

सर्दियों में हाइपरटेंशन के मरीज को मूली जरूर खानी चाहिए। दरअसल मूली में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और पोटैशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित करता है, जो बीपी बढ़ने का मुख्य कारण होता है। इसलिए बीपी के मरीजों को मूली का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. ब्लड सर्कुलेशन सही रखे

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों का ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है। लेकिन मूली के सेवन से आपकी ये समस्या खत्म हो सकती है। दरअसल मूली में एंटीऑक्सीडेंट और कोलेजन पाया जाता है, जो शरीर में सही ढंग से रक्त संचार करने के लिए उत्तरदायी है। 

BLOOD-PRESSURE

Image Credits- freepik

3. पाचन तंत्र बनाए मजबूत

मूली में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट से संबंधित समस्याओं को कम करने में मदद करता है। भोजन का सही ढंग से पाचन होने पर हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद मिलती है। इससे आपको अपच और गैस की समस्या भी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें-  खराब ब्लड सर्कुलेशन से कैसे प्रभावित होती है त्वचा की खूबसूरती? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के टिप्स

4. दिल का रखे ख्याल

मूली खाने से हार्ट हेल्थ सही रहता है। मूली में एंथोसायनिन होता है , जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है। इसके अलावा मूली में फोलिक एसिड और फ्लेवोनॉयड्स भी पाया जाता है, जिससे ब्लड में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है।

5. मूली बढ़ाए इम्यूनिटी सिस्टम

मूली में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम काफी मजबूत होता है। यह भी हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में कारगर साबित हो सकता है।

BLOOD-PRESSURE

Image Credits- Freepik

बीपी मरीज कैसे करें मूली का इस्तेमाल

1. मूली को कच्चे रूप में ही खाने की कोशिश करें क्योंकि कच्चे रूप में उसके न्यूट्रीएंट्स बने रहते हैं। इसलिए आप मूली का सलाद खा सकते हैं।

2. आप मूली का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। आप चाहे तो इसमें काला नमक मिला सकते हैं।

3. साथ ही खाने में कच्चे मूली को भी खा सकते हैं। इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।

4. अगर आपको कच्ची मूली खाने का मन नहीं है तो मूली को प्रेशर कूकर में पकाकर खा सकते हैं। इससे उनके न्यूट्रीएंट्स बने रहने की संभावना होती है।

Read Next

क्या रात में खाना खाने के बाद फल खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version