अगर आपने कभी माया भ्रम (हैलूसिनेशन) के बारे में सुना या सोचा होगा तो इसके बारे में आपका अनुमान यही होगा कि यह ऐसी स्थिति या चीज का अनुभव होता है जो सच में होती ही नहीं है। लेकिन आप को बता दें कि इस भ्रम में न केवल आपको ऐसी एक स्थिति दिखती है बल्कि महसूस करने को भी मिलती है। आर्टमिस हॉस्पिटल के अग्रिम इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेस में न्यूरोसर्जरी विभाग के निदेशक, डॉक्टर आदित्य गुप्ता ने बताया कि, कभी कभी तो आपको लगता है कि आपने उस चीज को छुआ या सूंघा है। इसके पीछे काफी सारे कारण हो सकते हैं जिसमें मानसिक रोग भी शामिल हैं। जैसे कुछ नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं, पार्किसंस डिजीज, एपिलेस्पी (मिर्गी) और सीजोफ्रेनिया आदि। अगर आपको इस स्थिति का सामना करना पड़ता है तो आपको अपने डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए क्योंकि इस स्थिति का इलाज भी संभव है जिसमें आप बहुत जल्दी खुद को रिकवर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्थिति के कुछ संभव कारण।
हैलूसिनेशन (मतिभ्रम) के 10 कारण
1. सीजोफ्रेनिया
इस बीमारी से ग्रस्त लगभग 68-70% मरीजों को हैलूसिनेशन देखने को मिलते हैं और 52 से 60% मरीजों को तो आवाजें भी सुनाई देती हैं। लेकिन कुछ लोगों को ऐसी सुगंध भी आती है जो चीज वहां पर मौजूद ही नहीं होती है।
2. पार्किंसंस बीमारी
इस बीमारी के लगभग आधे मरीजों को ऐसा महसूस करने को मिलता है और वह स्थिति दिखती है जो असल में नहीं होती है। पार्किंसंस मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है, जो अधिकतर बूढ़े लोगों में मिलती है।
3. अल्जाइमर या डिमेंशिया
इन दोनों स्थितियों में आपके दिमाग में कुछ बदलाव आते हैं। जिस कारण आपको कुछ बनावटी चीजें दिखती हैं। अगर आपकी यह बीमारी अधिक गंभीर होती है तो आपको इसके लक्षण भी अधिक दिखते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 7 कारणों से युवाओं में बढ़ रहा है अल्जाइमर रोग, याददाश्त में कमी है पहला संकेत
4. माइग्रेन
एक तिहाई माइग्रेन के मरीजों को माया भ्रम का सामना करना पड़ता है और उन्हें रंग बिरंगी लाइट भी एक साथ देखने को मिल सकती हैं।
5. ब्रेन ट्यूमर
ब्रेन ट्यूमर कहां पर है इस पर आधारित भी कई प्रकार के हैलूसिनेशन आपको देखने को मिल सकते हैं। अगर यह आपकी नजर और दृष्टि से संबंधित होता है तो आपको वह चीजें भी देखने को मिल सकती हैं जो असली नहीं होती हैं। आप लाइट की शेप भी देख सकते हैं।
6. मिर्गी
मिर्गी के दौरे के दौरान रोगी को हैलूसिनेशन दिखने के अधिक संभावना हो सकती है। उसको कितने अधिक माया भ्रम देखने को मिलेंगे यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मिर्गी के दौरे ने रोगी के दिमाग के किस भाग को प्रभावित किया हुआ है।
7. शराब का नशा
कई बार नशे के कारण भी व्यक्ति को काल्पनिक चीजें दिखाई और सुनाई देती हैं। बहुत अधिक एल्कोहल के सेवन के कारण ये स्थिति पैदा हो सकती है।
8. झूठी चीजें सुनाई देना (ऑडिटरी हैलूसिनेशन)
इस प्रकार के माया भ्रम में आपको ऐसा महसूस होता है मानो आपको कोई आवाज सुनाई दे रही है। यह आवाजें आपके दिमाग के आंतरिक या बाहरी भाग से आ रही हैं। आपको कभी कभी ऐसी आवाजें भी आ सकती हैं मानो यह आपको कुछ करने के लिए बोल रही हों। इसके कारणों में बाइपोलर डिसऑर्डर, साइकोसिस, सुनाई की क्षमता का कम या खत्म होना, स्लीप डिसऑर्डर आदि होते हैं।
इसे भी पढ़ें: जानें कैसे मतिभ्रम का कारण बनता है कैफीन
9. चीजों का दिखाई देना (विजुअल हैलूसिनेशन)
कई बार आपको महसूस होता है कि आपके हाथ पर या सामने वाले के मुंह पर कोई कीड़ा चल रहा है या कुछ चीजें अपनी शेप से अलग बनी हुई हैं। तो इस प्रकार की स्थिति को विजुअल हैलूसिनेशन कहते हैं। इसके कारणों में भी बाइपोलर डिसऑर्डर, डिप्रेशन, डिमेंशिया, सीजर, पार्किनसन, माइग्रेन, स्लीप डिसऑर्डर, ब्रेन ट्यूमर, मेटाबॉलिज्म से जुड़ी दिक्कत हो सकती हैं।
10. झूठी चीजों की महक आना (ऑल्फेक्टरी हैल्लुसिनेशन)
इस स्थिति में आपको ऐसा लगता है जैसे आपके आस पास से किसी चीज से महक आ रही है या फिर आपके अपने शरीर से ही खुश्बू आ रही है। इसके कारणों में सिर में लगाने वाली चोट, सर्दी लगना, साइनस आदि का सूज जाना, ब्रेन ट्यूमर और पार्किनसन आदि होते हैं।
अगर आपको इस प्रकार की स्थिति महसूस होती है तो आपको डॉक्टर के पास जा कर अपना इलाज जल्द से जल्द शुरू करवा लेना चाहिए।
Read More Articles on Mind & Body in Hindi
Read Next
आत्मबोध (अपने आप को गहराई से जानना) क्यों है जरूरी? जानें इसके लिए कुछ आसान टिप्स, जो करेंगी मदद
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version