प्लेसेंटा प्रिविआ क्या है और इसके प्रकार

प्लेसेंटा प्रिविआ में नाल, असामान्य रूप से गर्भाशय ग्रीवा के आगे या उसको ढ़कते हुए गर्भाशय में जगह ले लेती है। इस लेख को पढ़ें और प्लेसेंटा प्रिविआ के बारे में जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्लेसेंटा प्रिविआ क्या है और इसके प्रकार


बच्चे की नाल आंशिक रूप से या पूरी तरह से मां की गर्भाशय ग्रीवा (गर्भाशय और योनि के बीच का द्वार) को ढ़क लेती है। प्लेसेंटा प्रिविआ प्रसव के दौरान या पहले गंभीर रक्‍तस्राव का कारण बन सकती है। इस लेख को पढ़ें और प्लेसेंटा प्रिविआ तथा इसके प्रकारों के बारे में जानें।

यदि आपको प्लेसेंटा प्रिविआ है तो इसका मतलब है कि आपकी नाल अपके गर्भाशय ग्रीवा के आगे या उसको ढ़कते हुए गर्भाशय में असामान्य रूप से पड़ी हुई है। गर्भनाल पैनकेक (चपटा गोल केक) के आकार का अंग होता है। यह सामान्य रूप से गर्भाशय के शीर्ष के निकट स्थित होती है। यह अम्बिलिकल कॉर्ड (नाभि रज्जु कॉर्ड) के माध्यम से बच्चे को पोषक तत्वों की आपूर्ति करती है। गर्भावस्था के शुरुआती समय में प्लेसेंटा प्रिविआ का पाया जाना समस्या नहीं माना जाता है। लेकिन यदि गर्भावस्था का समय बढ़ने पर नाल गर्भाशय ग्रीवा के करीब होती है तो यह रक्‍तस्राव का कारण बन सकती है और आपके लिये ज्‍यादा परेशानी हो सकती है। यदि किसी महिला को प्रसव के समय प्लेसेंटा प्रिविआ होती है तो ऐसे में सर्जरी की जरूरत भी पढ़ सकती है।

प्लासेंटा प्रीविआ

प्लेसेंटा प्रिविआ क्या है

नाल गर्भस्थ शिशु को ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करती है। इसके साथ ही यह बच्चे के रक्‍त से अपशिष्‍ट पदार्थों को भी हटाती है। यह गर्भाशय की दीवार से जुड़ी होती है और बच्चे की अम्बिलिकल कॉर्ड यहीं से निकलती है। गर्भावस्था के अधिकांश मामलों में नाल सबसे ऊपर या गर्भाशय की ओर होती है। लेकिन प्लेसेंटा प्रिविआ होने की स्थिति में यह गर्भाशय के निचले क्षेत्र से जुडी होती है।

यदि आपको प्लेसेंटा प्रिविआ है तो आपको गर्भावस्था में बिस्तर पर आराम न करने के लिए कहा जाएगा। बच्‍चे के सुरक्षित जन्‍म के लिये आपकी सर्जरी करने की भी जरूरत पड़ सकती है।


प्लेसेंटा प्रिविआ के प्रकार

प्लेसेंटा प्रिविआ के तीन प्रकार के होते हैं-

  1. कंप्लीट (पूर्ण) प्लेसेंटा प्रिविआ- कंप्लीट प्लेसेंटा प्रिविआ में आंतरिक ग्रीवा को खोलने वाला हिस्सा पूरी तरह नाल द्वारा ढ़क लिया जाता है।
  2. पार्शियल (आंशिक) प्लेसेंटा प्रिविआ- पार्शियल प्लेसेंटा प्रिविआ में आंतरिक ग्रीवा को खोलने वाला हिस्सा नाल द्वारा आंशिक रूप से ढ़क जाता है।
  3. (मार्जनल) अल्‍प प्लेसेंटा प्रिविआ- मार्जनल प्लेसेंटा प्रिविआ में नाल आंतरिक ग्रीवा को खोलने वाले किनारे को ढ़क लेती है।

 

प्लेसेंटा प्रिविआ की समस्‍या लगभग 200 में से एक महिला को होती है।

 

 

Read More Articles On Pregnancy in Hindi

Read Next

पहली गर्भावस्था के दौरान सेहतमंद रहने के लिए बरतें खास सावधानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version