Doctor Verified

पित्त को संतुलित करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, बीमारियां रहेंगी दूर

Pitta Balancing Foods: पित्त संतुलित रहने से शरीर ठंडा रहता है। आइए जानते हैं पित्त संतुलित करने वाले फूड्स के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पित्त को संतुलित करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, बीमारियां रहेंगी दूर

Pitta Balancing Foods: व्यक्ति का शरीर तीन दोषों वात,पित्त और कफ से निर्धोरित होता है। पित्त शरीर में अग्नि और जल तत्वों से मिलकर बनता है। पित्त शरीर में कई तरह के कार्य करता हैं जैसे हार्मोन, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना, शरीर को ठंडा रखना और पाचक- तंत्र स्वस्थ रखना। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में पित्त का संतुलन होना जरूरी है। पित्त काफी हद तक मौसम पर भी निर्भर करते हैं। गर्म मौसम में हेल्दी रहने के लिए गर्म चीजों के सेवन से बचना चाहिए। पित्त संतुलित रहने पर खाना ठीक से पचता है और पाचन संबंधी परेशानी नहीं होती हैं और बीमारियों से बचाव होता हैं। ऐसे में कोशिश करें कि पित्त को संतुलित करने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं पित्त को संतुलित फूड्स के बारे में सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से। 

नारियल

नारियल शरीर की कई समस्याओं को दूर करती हैं। यह शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन-तंत्र को भी मजबूत करता हैं। इसमें वसा,पोटैशियम और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखता है।

नींबू

नींबू पित्त को संतुलित करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलने के साथ पाचन भी बेहतर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है। इसके सेवन से विषाक्त पदार्थ भी बाहर होते हैं और पित्त संतुलित रहता है।

moong dal

अंकुरित मूंग दाल

अंकुरित मूंग दाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करती हैं। यह शरीर को ठंडक देने के साथ वजन को भी कम करता है। अंकुरित मूंग दाल पचाने में काफी आसान होती है। इसे रोज़ खाया जा सकता है। इसको खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें सोडियम, पोटेशियम और फाइबर पाया जाता हैं। 

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार फल खाते समय ध्यान रखें ये 4 नियम, सेहत को मिलेगा दोगुना लाभ

अलसी के बीज

अलसी के बीज की तासीर ठंडी होने के साथ कब्ज, मोटापे और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कतों को आसानी से दूर करते हैं। अलसी के बीज शरीर को स्वस्थ रखने के साथ यह आसानी से पच जाते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और विटामिन सी। इसके सेवन से पित्त को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

पुदीना

पुदीना पित्त को संतुलित रखने के साथ शरीर को ठंडा रखता है। इसके सेवन से मितली, सिरदर्द और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी। इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है और पित्त भी संतुलित रहता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने के साथ मुंह की बदबू को भी दूर करता हैं। इसकी चटनी बनाकर खाई जा सकती है। 

पित्त को संतुलित करने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, सेवन से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik 

 

Read Next

गठिया के दर्द से हैं परेशान? तो आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगी राहत

Disclaimer