Doctor Verified

गठिया के दर्द से हैं परेशान? तो आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगी राहत

Ayurvedic Remedies For Arthritis: गठिया का दर्द काफी परेशान करता है। जानें इसे दूर करने के उपायों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गठिया के दर्द से हैं परेशान? तो आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगी राहत

Ayurvedic Remedies For Arthritis: गठिया की समस्या होने पर व्यक्ति को घुटनों और जोड़ों में तेज दर्द का अनुभव होता है। गठिया की समस्या अधिकतर पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल और एक्टिव न रहने की वजह से होती है। गठिया की समस्या होने पर व्यक्ति को जरा से हिलते ही जोड़ों में दर्द का अनुभव होता है। कई बार गठिया रहने से हड्डियां कमजोर होने के साथ इसमें सूजन की परेशानी भी हो जाती है। यह बीमारी अधिकतर अधिक उम्र और ज्यादा वजन के कारण भी होती है। अधिकतर लोग गठिया की समस्या को दूर करने के लिए केवल दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार दवाइयों के सेवन से आराम नहीं मिलता है। ऐसे में दवाइयों के सेवन के साथ गठिया के दर्द को दूर करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती हैं। इन उपायों की मदद से गठिया की समस्या से राहत मिलती है और सूजन भी कम होती है। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से। 


इस पेज पर:-


हल्दी

पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसके सेवन से सूजन दूर होने के साथ जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व जोड़ों में लचीलेपन को बढ़ाता है और गठिया के दर्द को कम करता है। हल्दी को दूध में मिलाकर पीया जा सकता है।

तिल का तेल

तिल का तेल गठिया के समस्या से आराम देता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ जोड़ों में दर्द को भी दूर करता हैं। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए इसमें लहसुन, अजवाइन और अदरक को मिलाया जा सकता है। तिल के तेल से मालिश करने से हड्डियों को आराम मिलता है। रोज रात को इस तेल से मालिश की जा सकती है।

sesame oil

सोंठ

सोंठ के सेवन से भी गठिया के दर्द को दूर किया जा सकता है। गठिया की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना सुबह और शाम गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच सोंठ पाउडर का सेवन किया जा सकता है। सोंठ इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखता है।

इसे भी पढ़ें- एंग्जायटी से बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, जरूर करें सेवन

सरसों का तेल

सरसों का तेल गठिया में बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में आराम मिलने के साथ सूजन से भी राहत मिलती है। इस तेल की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और घुटनों की ऐंठन कम होती है। इस तेल को हल्का गुनगुना करके इस तेल से मसाज करें। मसाज करने के बाद घुटनों की सिंकाई भी की जा सकती है।

लहसुन

एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर लहसुन गठिया की समस्या से राहत देते हैं। लहसुन को डाइट में शामिल करने के लिए इसे सब्जी में मिलाने के साथ सुबह खाली पेट भी 1 से 2 कलियां भी इसकी खाई जा सकती है। 

गठिया की समस्या से राहत पाने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

लाजवंती के इस्तेमाल से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version