Doctor Verified

लाजवंती के इस्तेमाल से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

Benefits Of Lajwanti For Women: लाजवंती को छुईमुई का पौधा भी कहा जाता है। जानें महिलाओं के लिए लाजवंती के फायदों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लाजवंती के इस्तेमाल से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

Benefits Of Lajwanti For Women: पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अधिकतर लोगों ने लाजवंती या छुईमुई के पौधे के बारे में अवश्य सुना होगा। आयुर्वेद के अनुसार, यह पौधा शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ इसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें कई तरह गुण पाए जाते हैं जैसे एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स, जो शरीर का बीमारियों से बचाव करते हैं। इसके पत्तियों का जूस और बीज का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। लाजवंती के पत्ते के इस्तेमाल से तनाव कम होने के साथ डायबिटीज की समस्या भी दूर होती है। लाजवंती के जड़ का पेस्ट लगाने से घाव भरने में भी मदद मिलती है। लाजवंती का पौधे को भी छुईमुई इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह छुने पर मुरझा जाता है। इसके इस्तेमाल से जोड़ों में दर्द की समस्या से भी निजात मिलती है। लाजवंती का पौधा वैसे, तो सभी के लिए फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि महिलाओं के लिए भी लाजवंती बहुत फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए लाजवंती के फायदों के बारे में  सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से। 


इस पेज पर:-


तनाव करें कम

लाजवंती के पौधे के इस्तेमाल से महिलाओं में होने वाला तनाव कम होता है। इसके सेवन से याददाशत तेज होती है और मेमोरी में सुधार होता है। लाजवंती के पौधे के पत्तियों के अर्क में एंटी-एंजायइटी गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से टेंशन भी कम होती है।

बवासीर के लिए फायदेमंद

लाजवंती के पौधे के सेवन से महिलाओं में होने वाली बवासीर की समस्या से राहत मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसके पत्तों को पीसकर गुदे पर इसको लगाने से बवासीर में होने वाले दर्द, सूजन और जलन दूर होती हैं। 

स्किन के लिए फायदेमंद

अगर आपको भी स्किन संबंधित कई परेशानियां है, तो लाजवंती के पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यह पत्तियां खून को साफ करने के साथ पिंपल्स को कम करती है और दाग-धब्बों को भी दूर करती हैं। लाजवंती के पत्ते स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें- शतावरी की चाय पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें रेसिपी

इंफेक्शन दूर करें

लाजवंती का पौधा इंफेक्शन को दूर करने के साथ पेट को हेल्दी रखता है। लाजवंती के पौधे में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो पेट के इंफेकशन को कम करने के साथ पेट की कई बीमारियों से राहत देता है। लाजवंती का पौधा डायरिया की समस्या से भी राहत देता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

लाजवंती के पत्तियों से डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसमें एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने के साथ डायबिटीज को कंट्रोल करते हैं। लाजवंती के पौधे के इस्तेमाल से शरीर में ग्लूकोज का लेवल भी कम होता है।

लाजवंती का सेवन करने का तरीका

लाजवंती का सेवन करने के लिए इसकी पत्तियों का रस बनाकर पीया जा सकता है। इसके रस में शहद व काली मिर्च मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसकी जड़ का पेस्ट लगाने से घाव भी भरता है। 

महिलाओं को लाजवंती के इस्तेमाल से कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

All Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

शतावरी की चाय पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version