गठिया एक सामान्य समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। वैसे तो गठिया 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलता है। लेकिन कम उम्र के लोग भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। गठिया दो प्रकार के होते हैं, जिसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस शामिल हैं। अर्थराइटिस शरीर के विभिन्न अंगों जैसे- हाथों, उंगलियों, कलाई, टखनों, पैरों और कंधों को प्रभावित कर सकता है। अर्थराइटिस के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है। अर्थराइटिस को गठिया के रूप में भी जाना जाता है। जब खराब खान-पान की वजह से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है, तो जोड़ों में दर्द होना शुरू हो सकता है। जो लोग गठिया से पीड़ित होते हैं, उन्हें अपने खान-पान से लेकर पूरी जीवनशैली को सही तरह से फॉलो जरूरी होता है। सर्दी और मानसून का मौसम भी गठिया को ट्रिगर कर कर सकते हैं। इस समय मानसून का मौसम चल रहा है, ऐसे में अगर आपको गठिया का दर्द ज्यादा परेशान करता है, तो इस स्थिति में आपको इन घरेलू उपायों को फॉलो करना चाहिए।
मानसून में गठिया का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
1. रोजाना एक्सरसाइज करें
अगर आपको गठिया रोग है, तो रोजाना एक्सरसाइज या योग जरूर करें। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। लेकिन गठिया के मरीजों को हैवी वर्कआउट करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या हो सकती है। गठिया के दर्द से आराम पाने के लिए आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना वॉक और प्राणायाम भी जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- गठिया के दर्द में क्या खाना चाहिए? डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स, दर्द में मिलेगा आराम
2. गर्म और ठंडी सिंकाई करें
मानसून में गठिया का दर्द ज्यादा परेशान करता है, तो राहत पाने के लिए आप गर्म और ठंडी सिंकाई कर सकते हैं। बारिश के मौसम में जोड़ों के दर्द और अकड़न की समस्या ठीक करने के लिए डॉक्टर भी गर्म और ठंडी सिंकाई करने की सलाह देते हैं। सिंकाई करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इससे जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम मिलता है। इसलिए गठिया के मरीजों को मानसून में सिंकाई जरूर करनी चाहिए।
3. शरीर की तेल से मालिश करें
गठिया के रोगियों के लिए शरीर की मालिश करना बहुत जरूरी होता है। रोजाना शरीर की मालिश करने से गठिया की वजह से होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप तिल या सरसों का तेल लें। इसे हल्का-सा गुनगुना करें। अब इसे पूरे शरीर पर लगाएं और मालिश करें। शरीर की मालिश करने से रक्त परिसंचरण बढ़ता है, जिससे दर्द में आराम मिलता है। आप रोज सुबह और शाम के समय शरीर की गुनगुने तेल से मालिश कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गठिया में बहुत फायदेमंद हैं ये 5 प्राकृतिक नुस्खे, दर्द से मिलेगा तुरंत छुटकारा
4. बैलेंस डाइट लें
गठिया के रोगियों के लिए सही डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। मानसून में गठिया के मरीज हरी पत्तेदार सब्जियां, हल्दी, अखरोट, ऑलिव ऑयल, अदरक, सैल्मन और गाजर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, मानसून में आपको अंडे, बीन्स और प्रोटीन का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। वहीं, डिब्बाबंद फूड्स, शराब, ठंडे फूड्स और धूम्रपान से परहेज करना चाहिए। मानसून में गठिया के मरीजों को एसी में बैठने से भी बचना चाहिए।
5. गर्म पानी से नहाएं
मानसून में गठिया के रोगियों को हमेशा गर्म पानी से ही नहाना चाहिए। अगर आप ठंडे पानी से नहाएंगे, तो इससे दिक्कत बढ़ सकती है। लेकिन अगर आप गर्म पानी से नहाएंगे, तो इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इससे आपको जोड़ों के दर्द से आराम मिलेगा। साथ ही, जोड़ों की सूजन और अकड़न से भी राहत मिलेगी।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version