
दांत का दर्द दूर करने के लिए आप पिपरमिंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिपरमिंट का इस्तेमाल ओरल हेल्थ की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। पिपरमिंंट के पत्ते, पिपरमिंट ऑयल या उसे पेस्ट को अलग-अलग तरीके से आप इस्तेमाल कर सकते हैं। पिपरमिंंट को दांत की दवा, टूथपेस्ट या माउथवॉश में भी यूज किया जाता है। चलिए जानते हैं आप पिपरमिंट को दांत का दर्द दूर करने के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
दांत में दर्द क्यों होता है? (Causes of toothache in hindi)
दांत में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे-
- अगर आपके दांत में सड़न है तो आपके दांत में दर्द की समस्या हो सकती है।
- अगर आपके मसूड़ों में सूजन है तो भी दांत में दर्द की समस्या हो सकती है।
- बैक्टीरिया या मुंह में संक्रमण के कारण दांत में दर्द हो सकता है, अगर सही समय पर कारण का पता चल जाए तो इलाज जल्दी मिल सकता है।
- अगर आपको मुंह में अल्सर की समस्या है तो भी दांत में दर्द की समस्या हो सकती है।
- अगर आपके कान में दर्द है तो भी आपको दांत में दर्द का अहसास हो सकता है।
- अकल दाढ़ आने के कारण भी दांत में दर्द की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- दांतों में कैविटीज को लंबे समय तक नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें इसके बुरे प्रभाव
पिपरमिंट को दांत पर यूज करना सेफ है?
पिपरमिंट को दांत पर यूज करना बिल्कुल सेफ है। पिपरमिंंट के पत्ते और उसके तेल का इस्तेमाल कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है जिनमें दांत का दर्द, पेट का दर्द भी शामिल है। पिपरमिंट में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। पिपरमिंंट पेनकिलर की तरह भी काम करता है। कई तरह के दर्द को दूर करने के लिए पिपरमिंंट का यूज किया जाता है। कई टूथपेस्ट और माउथवॉश में भी पिपरमिंंट का इस्तेमाल किया जाता है। दांत में दर्द के अलावा गम्स में पेन को ठीक करने के लिए भी आप पिपरमिंंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं पेपरमिंट और रोजमेरी का हेयर ऑयल, कमजोर बालों को मिलेगी मजबूती और तेजी से बढ़ेंगे बाल
दांत का दर्द दूर करने के लिए पिपरमिंट का यूज कैसे करें? (How to use peppermint to cure toothache)
दांत में दर्द के लिए आप पिपरमिंट के ताजा पत्तों का यूज करें, पुराने पेस्ट या पत्तों का इस्तेमाल करने से बचें। दांत का दर्द दूर करने के लिए आप पिपरमिंंट को अलग-अलग तरीकों से यूज कर सकते हैं-
1. दांत का दर्द दूर करने के लिए आप पिपरमिंंट के पत्ते का यूज कर सकते हैं। पिपरमिंंट के पत्ते को दांत के बीच रखकर दबाने से दांत का दर्द दूर होगा।
2. दांत का दर्द दूर करने के लिए आप पिपरमिंंट के पत्ते को पीसकर उसका पेस्ट भी दांत पर लगा सकते हैं इससे भी दांत का दर्द दूर होता है।
3. अगर आपके दांत में तेज दर्द हो रहा है और पिपरमिंट के पत्ते नहीं है तो आप पिपरमिंट टी बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. पिपरमिंंट टी बैग को आप पानी में सोक करके रखें और उसे सीधे दांत पर लगाएं इससे दर्द ठीक होगा।
5. आप पिपरमिंंट का एसेंशियल ऑयल भी दांत पर एप्लाई कर सकते हैं उससे भी दांत का दर्द दूर होता है।
6. पिपरमिंंट के एसेंशियल ऑयल की दो से तीन ड्रॉप्स आप कैरियर ऑयल जैसे नारियल के तेल में मिक्स करें और कॉटन बॉल की मदद से दांत पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर कुल्ला कर लें।
अगर आपका हाल ही में रूट कैनाल हुआ है या आप दांत के किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही पिपरमिंंट का यूज दांत पर करें।