ओरल हेल्थ एक गंभीर समस्या है जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए इसका बुरा असर लोगों पर पड़ता है। अगर आप दांतों की सफाई अच्छी तरह से नहीं करते हैं तो आपको दांत में कैविटी होने पर तेज दर्द की समस्या हो सकती है और ज्यादा लंबे समय तक अगर आप इसे टालेंगे तो आपको रूट कैनाल करवाना पड़ सकता है वहीं और देरी करने में दांत निकालने की नौबत आ सकती है, ऐसा न हो उसके लिए आपको दांतों का खास ख्याल रखना चाहिए। दांतों में कैविटी का इलाज न करवाने पर उसके बुरे प्रभाव आपकी ओरल हेल्थ पर पड़ सकते हैं जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
image source: googleapis
ओरल हेल्थ के बिगड़ने के कारण आपका कॉन्फिडेंस कम हो सकता है और आपको दांत में दर्द के कारण कुछ खाने का मन नहीं करेगा जिसके कारण आपकी डाइट भी घट सकती है। बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसे आप दांत से खा नहीं पाएंगे। यहां तक की आपको ज्यादा ठंडा या गरम खाना दांत में चुभेगा और दर्द होगा। आपको दांत में सड़न या कैविटी के लक्षण नजर आने पर ही इलाज करवा लेना चाहिए उसे इतना लंबे न खींचें।
इसे भी पढ़ें- इलाज के लिए सर्जरी (ऑपरेशन) से लगता है डर? जानें इसके लिए खुद को मानसिक तौर पर कैसे करें तैयार
दांत की कैविटी नजरअंदाज करने के नुकसान (Side effects of ignoring tooth cavity for a long time)
दांत में तेज दर्द (Tooth pain)
अगर आप दांत में कैविटी को नजरअंदाज करते हैं तो आपको ठंडे या गरम तरह के खाने से परेशानी हो सकती है। ये दर्द तेज हो सकता है और बढ़ने पर आपको परेशानी हो सकती है। दांत में कैविटी का दर्द पेनकिलर से भी जाता नहीं है, इसे नजरअंंदाज करने की गलती न करें। दांत में कैविटी का दर्द आगे चलकर असहनीय हो सकता है और आपकी नींद भी खराब हो सकती है।
मसूड़ों में सूजन (Swelling in gums)
आपको दांत में कैविटी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर पेनकिलर से काम न चले तो आप डॉक्टर के पास जाकर तुरंत इलाज करवाएं। दांत में कैविटी का इलाज न करवाने से मसूड़ों में सूजन की समस्या हो सकती है। मसूड़ों में सूजन के साथ फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- रात को सोने से पहले पैर धोने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
दांत निकलवाना पड़ सकता है
image source: listerine
हमारे मुंह में मौजूद हर एक दांत का अलग काम होता है और सभी खाने को अलग-अलग तरह से तोड़ने और छोटे हिस्से में बांटने का काम करते हैं अगर एक दांत भी न हो तो आपको खाने में परेशानी हो सकती है। अगर आप लंबे समय तक इलाज नहीं करवाएंगे और दांत में कैविटी है तो आपको दांत निकलवाने की नौबत आ सकती है। लंबे समय तक जिस कैविटी को ट्रीट नहीं किया जाता है उसके बुरे असर के तौर पर दांत निकलना पड़ सकता है।
ओरल हेल्थ बिगड़ सकती है (Unhealthy oral problems)
अगर आप लंबे समय तक दांत में कैविटी का इलाज नहीं करवाएंगे तो कैविटी आपके दांत के बाद मसूड़े, ओरल हेल्थ यहां तक कि आपके ब्लड में मिलकर पूरी हेल्थ को खराब कर सकती है। ओरल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए आपको समय पर कैविटी का इलाज करवा लेना चाहिए। अगर आपको दांत में कैविटी के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आप तुरंत डेंटिस्ट के पास जाएं।
आपको दांत की कैविटी को ठीक करवाने के लिए एक्सरे करवाना चाहिए और डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए। डेंटिस्ट एक्सरे करके आपके दांत को चेक करेंगे और आपको रूट कैनाल करवाने की सलाह देंगे। रूट कैनाल ट्रीटमेंट में कैविटी को साफ करके फिलिंग भरी जाती है जिससे दांत का खराब हिस्सा हील हो जाए और इंफेक्शन आगे न बढ़े।
main image source: cdnparenting