दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण का भय इस स्तर पर है कि लोग सामान्य सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार आदि बीमारियों से भी काफी डरने लगे हैं। दरअसल, इसकी वजह यह है कि कोरोना के लक्षण भी लगभग इन्हीं के जैसे ही हैं। बारिश के मौसम में कई लोग सामान्य तौर पर सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं। जिसकी वजह से लोगो को काफी परेशानियां भी होती है। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होती है।
हालांकि, सर्दी-जुकाम की समस्या को समस्या को घरेलू उपचार के माध्यम से भी ठीक किया जा सकता है। इन बीमारियों में प्याज का प्रयोग बहुत ही लाभकारी माना गया है। प्याज में कई औषधीय गुण होते है जो इन बीमारियों को ठीक करने में काफी कारगर सिद्ध होते हैं। आज हम आपको इस लेख में प्याज के औषधीय गुणो के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से कोई भी व्यक्ति इनसे निजात पा सकता है।
सर्दी-जुकाम की समस्या में कैसे फायदेमंद है प्याज
आयुर्वेद के अनुसार प्याज कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ये सर्दी-जुकाम, बुखार के अलावा कई बीमारियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में क्वरसेटिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। प्याज के नियमित सेवन से व्यक्ति के भीतर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे वह कई रोगो से भी बचता है।
सर्दी-जुकाम में किस तरह से करे प्याज का सेवन
सलाद के रूप में
प्याज एक ऐसी औषधि है जो हमें बाजार में आसानी से मिल सकती है। इसका प्रयोग हम सब्जी के रूप में करते है। इसके अलावा प्याज का इस्तेमाल सलाद के रूप में भी किया जाता है। इसके औषधीय गुण के बारे में पता न होने के कारण हम इसका प्रयोग नियमित तौर पर नहीं करते है। हमें हमेशा कच्चा प्याज का प्रयोग सलाद के तौर पर करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद सल्फर लिवर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है व सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है।
प्याज का रस
प्याज के रस के भी कई फायदें होते है। आमतौर पर किसी भी व्यक्ति को जब सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी समस्याएं होती है तो उन्हें इनसे ठीक होने में 8 से 10 दिन का समय लग जाता है। पर अगर वह व्यक्ति प्याज के रस का प्रयोग करे तो वह इन स्वास्थ्य समस्याओं से 3,4 दिन में ठीक हो सकता है। इसके लिए प्याज के रस को नींबू के रस और शहद के साथ लेना चाहिए। फिर इस मिश्रण को पानी के साथ घोलकर पी लें। इसका इस्तेमाल अगर नियमित तौर पर किया जाये तो व्यक्ति बहुत जल्द बीमारियों से छुटकारा पा लेता है।
इसे भी पढ़ें: इन 4 तरह के लोगों में अधिक होता है जुकाम, बुखार और गले में खराश होने का खतरा, जानें कारण और बचाव
प्याज का सिरप
बुखार, सर्दी-जुकाम आदि से निपटने के लिए प्याज के सिरप को काफी लाभकारी माना गया है। प्याज का सिरप बनाने के लिए एक टुकड़ा प्याज में शहद मिलाएं और फिर इस प्याज को 10 से 15 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद इस सिरप का प्रयोग दिन में 2 से 3 बार करना है। इसके प्रयोग करने से बहुत जल्द सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं ठीक हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: सेहतमंद रहना है तो रोजाना खाएं प्याज, मिलेंगे 10 स्वास्थ्य लाभ
प्याज का भाप
सर्दी-जुकाम से ग्रसित लोगों के लिए प्याज का भाप काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज में क्वरसेटिन की मात्रा होती है जो सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं। इसके लिए प्याज के कुछ टुकड़े लेने हैं फिर इसे गर्म पानी में अच्छी तरह से उबालना है। उबले हुए इस प्याज की भाप लेने से व्यक्ति को तुरंत सर्दी-जुकाम से फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: क्या देर से कटी हुई प्याज को खाना वाकई आपको बीमार बना सकता है? जानें प्याज से जुड़े मिथकों की सच्चाई
प्याज का सूप
प्याज का सूप भी सर्दी-जुकाम के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। प्याज में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मरीजों का काफी राहत देती है। प्याज का सूप बनाने के लिए हमे प्याज की कुछ स्लाइस लेनी है, काली मिर्च लेनी है व स्वाद के अनुसार नमक लेना है। इन चीजो को हमे पानी में अच्छे तरह से उबालना है फिर इसका सेवन करना है।
हमें प्याज की औषधीय गुण न पता होने के कारण इसका इस्तेमाल हम रोगों में नही कर पाते है। प्याज कई रोगों के लिए काफी लाभकारी है इसलिए हमे हमेशा इसका सेवन करना चाहिए।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi