Nerve Stiffness Causes in Hindi: स्वस्थ शरीर के लिए शरीर की नसों का हेल्दी होना भी बहुत जरूरी होता है। नसों में थोड़ी सी भी गड़बड़ी आती है, तो संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दरअसल, नसें हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। नसें शरीर में कई कार्य करते हैं। नसों का प्रमुख कार्य रक्त को हृदय तक पहुंचाना होता है। इसके बाद धमनियां हृदय से रक्त लेकर अंगों तक पहुंचाती है। अधिकतर लोगों को जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द से परेशान होता देखा जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों को नसों में सूजन और दर्द का सामना भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार नसों में जकड़न का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन आखिर नसों में जकड़न क्यों होती है? आइए, जानते हैं इसके बारे में-
1. थ्रोम्बोफ्लिबिटिस
थ्रोम्बोफ्लिबिटिस नसों में जकड़न का एक कारण हो सकता है। थ्रोम्बोफ्लिबिटिस वह स्थिति होती है, जब नस में एक या उससे अधिक रक्त के थक्के बनने लगते हैं। इन थक्कों की वजह से नसों में सूजन पैदा हो सकती है। वैसे तो थ्रोम्बोफ्लिबिटिस की समस्या पैरों की नसों में अधिक देखने को मिलती है। लेकिय यह हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी हो सकती है। दरअसल, थ्रोम्बोफ्लिबिटिस होने पर नसों में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है। इसकी वजह से नसों में दर्द, सूजन और जकड़न महसूस होने लगती है।
इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से पैर में दर्द होता है? जानें कैसे पूरी करें इनकी कमी
टॉप स्टोरीज़
2. विटामिन बी12 की कमी
विटामिन बी12 संपूर्ण शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह विटामिन हड्डियों, मांसपेशियों के साथ ही नसों के लिए भी बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, तो नसों में खिंचाव पैदा हो सकती है। यानी विटामिन बी12 की कमी भी नसों में जकड़न का एक कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आपको भी नसों में जकड़न या दर्द महसूस हो रहा है, तो आप विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3. खराब ब्लड सर्कुलेशन
नसों का प्रमुख कार्य शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाना होता है। जब शरीर में रक्त का प्रवाह खराब होता है या रुकावट आ जाती है, तो इस स्थिति में नसों में जकड़न हो सकती है। यानी रक्त प्रवाह न होना नसों में जकड़न का मुख्य कारण हो सकता है। नसों में रक्त प्रवाह न होने से नसों में सूजन भी आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- Weak Bones: कौन से विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं?
4. एक्टिव न रहना
जो लोग एक्टिव नहीं रहते हैं या फिर सक्रिय जीवनशैली नहीं अपनाते हैं, उन्हें नसों में जकड़न का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, एक्टिव न रहने से रक्त प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है। ऐसे में नसों में सूजन और दर्द हो सकता है। साथ ही इनएक्टिव लाइफस्टाइल नसों में जकड़न का भी कारण बन सकती है।
नसों की किसी भी समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि नसों में कोई भी दिक्कत गंभीर हो सकती है। इसलिए अगर आपको नसों में दर्द, सूजन या जकड़न जैसा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।