पिगमेंटेशन से बचाव के लिए आजमाइए कुछ प्राकृतिक उपाय

त्वचा की असमान रंगत, दाग धब्बे , चेहरे पर भूरे निशान। ये सब पिगमेंटेशन के लक्षण हैं। पिगमेंटेशन किसी को भी हो सकता है। लेकिन अधिकतर महिलायें ही इस समस्या से पीड़ि‍त होती हैं। इससे बचने के प्राकृतिक उपाय के बारे में जानिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
पिगमेंटेशन से बचाव के लिए आजमाइए कुछ प्राकृतिक उपाय

त्वचा की असमान रंगत, दाग धब्बे, चेहरे पर भूरे निशान। ये सब पिगमेंटेशन के लक्षण हैं। पिगमेंटेशन किसी को भी हो सकता है। लेकिन अधिकतर महिलायें ही इस समस्या से पीड़ि‍त होती हैं। जब शरीर में काफी मात्रा में मिलेनिन का निर्माण होने लगता है तो पिगमेंटेशन की समस्या शुरू हो जाती है। सूर्य की रोशनी में अधिक वक्त बिताने, हार्मोन असंतुलन और गर्भनिरोधक गोलियों जैसे कई कारण होते हैं जो पिगमेंटेशन की समस्या उत्पन्न करते हैं। इस समस्या से बचने और इसके असर को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। ये नुस्खे चेहरे पर दिखने वाले दाग धब्बों को हटाने में मददगार हो सकते हैं।

pigmentation in hindi

टमाटर

एक चम्मच टमाटर का रस, दो चम्मच ओट्स, आधा चम्मच दही को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। पंद्रह मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रुप से इस मिश्रण के प्रयोग से पिगमेंटेशन में कमी देखने को मिलेगी। इस पैक को हफ्ते में तीन बार प्रयोग किया जा सकता है।

हल्‍दी

हल्दी व नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को पंद्रह मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं उसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। इस पैक को लगाने के बाद हो सकता है कि चेहरे पर हल्दी के निशान रह जाएं लेकिन यह स्थायी नहीं होते हैं। इस पैक को सोने से पहले एक दिन छोड़कर लगाएं।

 

एलोवेरा

ताजा एलोवेरा जेल को चेहरे के दाग वाले हिस्सों पर लगाएं। आप चाहें तो इसे आधा घंटा या पूरी रात चेहरे पर लगा सकते हैं। अगली सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। एलोवेरा जेल पिगमेंटेशन के इलाज के लिए बहुत ही फायदेमंद औषधि है।

संतरे का जूस

संतरे के जूस में नींबू का रस व गुलाब जल मिलाकर लगाएं। पंद्रह-बीस मिनट बाद चेहरे को धो लें। अगर ताजे संतरे का जूस उपलब्ध नहीं है तो संतरे के छिलके के चूर्ण का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है।

lemon juice in hindi

नींबू का रस

पिगमेंटशन के इलाज में प्याज भी नींबू के रस की तरह ही काम करता है। लाल प्याज के टुकड़े को प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से पिगमेंटेशन की समस्या में लाभ मिलता है। ताजी क्रीम में नींबू के रस को मिलाकर कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे पिगमेंटेशन की समस्या दूर होगी साथ ही चेहरे में चमक आएगा।

आलू

आलू में प्राकृतिक ब्लीच के तत्व होते हैं। आलू के टुकड़ों को चेहरे के दाग-धब्बों वाले हिस्सों पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक प्रभावित हिस्सेट पर लगे रहने दें और इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
 
धूप में बाहर निकलने से पहले अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन प्रयोग करें। यह चेहरे को यूवी किरणों से बचाता है। इसके अलावा अगर संभव हो तो चेहरे को ढंक कर बाहर निकलें। अपने आहार में विटामिन सी युक्त पदार्थों को शामिल करें। इसके अलावा संतरे का जूस, नींबू पानी भी ले सकते हैं साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे और पिगमेंटेशन की समस्या से भी बचेंगे।
    
    
Image Source : Getty   

Read More Articles On Pigmentation In Hindi

Read Next

सनटैन से बचना है तो अपनाएं कुछ खास नुस्खों को

Disclaimer