Natural Ways to Improve Your Memory: तेज दिमाग और याददाशत तेज होने से सैकड़ों की भीड़ में भी आप अलग होते हैं। आज के समय में ज्यादा तनाव, खराब लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की कमी के साथ मेमोरी कमजोर होने के साथ कई चीजें हम भूलने भी लगते हैं। पहले कमजोर मेमोरी की परेशानी केवल बुजुर्गों को ही होती थी लेकिन आजकल ये समस्या कम उम्र के बच्चों को भी होने लगी है। बच्चों की मेमोरी तेज रहने से वह पढ़ाई में अच्छा करते हैं और उनकी मेमोरी भी बढ़ती है। हेल्दी फूड्स और सही लाइफस्टाइल को फॉलो करके मेमोरी को शार्प किया जा सकता है। साथ ही याद करने की शक्ति को भी बढ़ाया जा सकता है। अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है खानपान के अलावा मेमोरी को कैसे शार्प करें, तो आज शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले है, जिनको फॉलो करने से मेमोरी को शार्प किया जा सकता है।
चीनी का सेवन कम करें
मेमोरी को शार्प करने के लिए चीनी का सेवन कम करें। बहुत अधिक चीनी खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसी डायबिटीज, हार्ट संबंधी और हाई ब्लड प्रेशर की समस्याएं हो सकती हैं। चीनी युक्त आहार के ज्यादा सेवन से याददाश्त कमजोर हो सकती है और मस्तिष्क भी स्लो हो सकता है, जिससे मेमोरी पर सीधा असर पड़ता है।
मछली का तेल
मछली का तेल शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो डीएचए से भरपूर होता है। इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होती है, सूजन कम होती है, तनाव और चिंता से राहत मिलती है। इसके सेवन से याददाशत तेज होने के साथ याद करने की क्षमता भी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें- मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाती हैं ये 7 अच्छी आदतें, लाइफस्टाइल में जरूर करें शामिल
मेडिटेशन
मेमोरी को शार्प करने के लिए मेडिटेशन करना सबसे आसान और अच्छा तरीका है। ध्यान लगाने रक्तचाप कम होता है, तनाव कम होता है और याददाशत तेज होती है। मेडिटेशन करने से मस्तिष्क को आराम मिलता है और मेमोरी शार्प होती है।
वजन कम करें
आज के समय में मोटापा सबसे बड़ी समस्या है। वजन ज्यादा होने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मोटापे से इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ शरीर का ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। मोटापे से अल्जाइमर रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
पर्याप्त नींद
कम नींद के कारण कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। कम नींद की वजह से तनाव बढ़ने के साथ याददाशत कमजोर होती है। कम नींद के कारण किसी भी काम में मन लगाना मुश्किल हो जाता है। जिस कारण शरीर पर नकरात्मक असर भी पड़ता है। मेमोरी को शार्प रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद रोज लें।
मेमोरी को शार्प करने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन तरीकों को फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik