Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में जांघों के दर्द से परेशान हैं तो इन 5 तेलों से करें मसाज, मिलेगा जल्द आराम

Thigh Pain in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में जांघों के दर्द के कारण बैठने-चलने में परेशानी हो सकती है। जानें दर्द दूर करने के कुछ आसान घरेलू उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में जांघों के दर्द से परेशान हैं तो इन 5 तेलों से करें मसाज, मिलेगा जल्द आराम


Thigh Pain in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में कई तरह की शारीर‍िक समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान मह‍िलाओं को बॉडी पेन की श‍िकायत होती है। कमर, पैर, बैक आदि ह‍िस्‍सों में ज्‍यादा दर्द महसूस होता है। कई मह‍िलाओं को चलने या बैठने के कारण थाइज में दर्द होता है। थाइज या जांघ में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जो मह‍िलाएं प्रेग्नेंसी में ज्‍यादा समय तक बैठी रहती हैं, उन्‍हें जांघ में दर्द हो सकता है। इस दौरान डॉक्‍टर ज्‍यादा मूवमेंट करने की सलाह नहीं देते। लेक‍िन थोड़ी-थोड़ी देर में आपको अपनी पोज‍िशन बदलते रहना चाह‍िए। गर्भाशय के बढ़ने से पैरों से रक्‍त संचार में भी बदलाव आता है। इस कारण से भी जांघों में दर्द उठ सकता है। जांघों के दर्द को दूर करने के ल‍िए माल‍िश की मदद ले सकती हैं। माल‍िश करने से ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। सूजन और दर्द से भी छुटकारा म‍िलता है। माल‍िश करने के ल‍िए नीचे बताए 5 तेल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। जानें इनके बारे में व‍िस्‍तार से। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।      

1. कपूर का तेल- Camphor Oil 

कपूर तेल की मदद से शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। कपूर अपने एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुणों के ल‍िए जाना जाता है। त्‍वचा में होने वाले इन्‍फेक्‍शन को दूर करने के ल‍िए कपूर का तेल फायदेमंद माना जाता है। कपूर का तेल बनाने के ल‍िए, नार‍ियल तेल में कपूर के टुकड़े डालकर एयरटाइट डिब्बे में रख दें। 1-2 द‍िनों बाद, कपूर तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

2. सरसों का तेल- Mustard Oil 

सरसों में सेलेनियम पाया जाता है। हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने के ल‍िए यह तेल फायदेमंद माना जाता है। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। सरसों के तेल में मौजूद सल्‍फर की मदद से जांघों के साथ-साथ जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में भी मदद म‍िलती है।  

इसे भी पढ़ें- जांघ में दर्द क्‍यों होता है? जानें कारण और 5 घरेलू उपाय  

3. जैतून का तेल- Olive Oil 

olive oil benefits

जांघ में होने वाले दर्द को दूर करने के ल‍िए जैतून या ऑल‍िव ऑयल लगा सकते हैं। तेल को गरम करके थाइज की माल‍िश करने से आराम म‍िलता है। गठ‍िया रोग के मरीजों के दर्द को कम करने के ल‍िए भी जैतून का तेल फायदेमंद माना जाता है।  

4. अरंडी का तेल- Castor Oil  

एक शोध की मानें, तो अरंडी के तेल का रिसिनोलिक एसिड, सूजन और दर्द को कम करता है। अरंडी तेल को कैस्‍टर ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। इसे लगाने से कमर दर्द, गठ‍िया का दर्द, घुटनों में होने वाले दर्द आदि को दूर करने के ल‍िए यह तेल फायदेमंद माना जाता है। 

5. नार‍ियल का तेल- Coconut Oil 

नार‍ियल तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण मौजूद होते हैं। इसमें लॉर‍िक एस‍िड का उच्‍च स्‍तर होता है। जांघों में होने वाले दर्द को कम करने के ल‍िए नार‍ियल तेल से थाइज की रोज माल‍िश करें। हफ्ते भर में ही आपको फर्क देखने को म‍िलेगा।    

इन 5 तरह के तेल का इस्‍तेमाल करने से जांघों का दर्द कम करने में मदद म‍िलेगी। यह जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।   

Read Next

जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें बेसन का इस्तेमाल, जल्दी दिखेगा असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version