मॉनसून में ऑयली और डल स्किन से छुटकारा दिलाएगा नेचुरल फेस वॉश, जानें घर पर बनाने का तरीका

बरसात के मौसम के दौरान त्वचा में डलनेस और ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। इन समस्याओं के लिए ये 2 होममेड फेस वॉश फायदेमंद हो सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में ऑयली और डल स्किन से छुटकारा दिलाएगा नेचुरल फेस वॉश, जानें घर पर बनाने का तरीका

Face Wash For Rainy Season: बदलते मौसम का असर सेहत के साथ त्वचा पर भी पड़ सकता है। इसके कारण स्किन प्रॉब्लम का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। मॉनसून के दौरान स्किन में डलनेस और ऑयली स्किन की समस्या बढ़ने लगती है। वातावरण में नमी होने के कारण त्वचा में इसका असर नजर आने लगता है। वहीं कुछ लोगों को इस दौरान स्किन ड्राइनेस की समस्या हो जाती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बेहतर मानते हैं, लेकिन इन ब्यूटी प्रोडक्ट में केमिकल्स का इस्तेमाल होने के कारण ये साइड इफेक्स्ट भी कर सकते हैं। ऐसे में बरसों से अपनाए जा रहे घरेलू नुस्खे फायदेमंद हो सकते हैं। जैसे कि घर में तैयार किये गए नेचुरल फेस वॉश। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ये होममेड फेस वॉश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें घर पर नेचुरल फेस वॉश बनाने के तरीके।

home made face wash

घर पर फेस वॉश कैसे बनाएं- How To Make Face Wash At Home 

कच्चा दूध और शहद का फेस वॉश- Milk and Honey Face Wash

सामग्री 

कच्चा दूध - 2 चम्मच

शहद - 1 चम्मच

नींबू - 3 से 4 बूंद

इसे भी पढ़े- गर्मियों में डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए यूज करें ये 5 होममेड फेस वॉश, जानें बनाने का तरीका

बनाने की विधि

बरसात के मौसम के दौरान अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो ऐसे में कच्चे दूध और शहद का फेस वॉश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए बाउल में कच्चा दूध और शहद को एक साथ मिलाएं। फेस वॉश को बहुत ज्यादा पतला या गाढा न होने दें। अब इसमें कुछ बूंदे नींबू की मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें। अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या हैं, तो आप नींबू को अवॉइड कर सकते हैं। पेस्ट तैयार करके इसे 2 से 3 मिनट चेहरे पर मसाज करें और सादे पानी से चेहरा साफ कर लें। 

कैसे फायदेमंद है

बरसात के मौसम के दौरान कई लोगों को ड्राईनेस और स्किन ईचिंग की समस्या हो जाती है, इन समस्याओं में यह फेस वॉश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शहद में एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बरसात में होने वाली स्किन प्रॉब्लम का खतरा कम कर सकते हैं। वहीं कच्चे दूध में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की ड्राईनेस और डलनेस से राहत देने में मदद कर सकते हैं।

दही और बेसन का फेस वॉश- Besan and Curd Face Wash

सामग्री

बेसन - 2 चम्मच

दही - डेढ़ चम्मच

इसे भी पढ़े- ऑयली स्किन के लिए बेस्ट होते हैं ये 4 तरह के फेश वॉश

बनाने की विधि

अगर आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है तो बेसन का फेस वॉश आपके लिए काफी असरदार हो सकता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच बेसन में जरूरत अनुसार दही मिलाना है। पेस्ट को इतना गाढा रखें कि इसे अप्लाई करना आसान हो। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और 2 मिनट तक मसाज करें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। अगर आपको डार्क स्पॉट्स, डल स्किन और पिगमेंटेशन की समस्या रहती है, तो यह फेस वॉश आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। बेसन में मौजूद बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करेंगे। बेसन त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने और डार्क स्पॉट्स से छुटकारा देने में मददगार हो सकता है। 

अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो इन चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

Read Next

मॉनसून में डायबिटीज के मरीज अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें 5 टिप्स

Disclaimer