
Myths About Fruits And Weight Loss In Hindi : खाने की गलत आदतों की वजह से लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ने लगा है। मोटापा कई रोगों का मुख्य कारण माना जाता है। इस वजह से डॉक्टर मोटापे को कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। मोटापे को कम करने के लिए कुछ लोग अपनी डाइट में बदलाव करते हैं, तो कुछ डाइटिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन वजन घटना कई लोगों के लिए एक बड़ी मुश्किल बन जाता है। आप नियमित जीवनशैली और डाइट में बदलाव कर वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यायाम आदि की मदद से भी बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए कुछ लोग केवल फल ही खाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग वजन कम करते समय फलों के सेवन से दूर रहते हैं। इस लेख में वजन कम करने और फलों के सेवन से जुड़े कुछ मिथक को बताया जा रहा है।
मिथक 1. अधिक कार्ब्स की वजह से फलों से वजन बढ़ सकता है
फलों के कार्ब्स की वजह से कुछ लोगों इससे दूरी बनाते हैं। जबकि सही बात ये है कि इस फलों में पाये जाने वाला कार्ब्स हेल्दी होता है, जो शरीर के लिए आवश्यक होता है। फलों में पाए जानें वाले डाइट्री फाइबर से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसके अलावा बाउल मुवमेंट में सही होता है और शुगर लेवल नियंत्रित होता है।
इसे भी पढ़ें : केला खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? जानें पूरी बात और केला खाने के फायदे
मिथक 2. अधिक शुगर की वजह से फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
अधिक लोगों ये मानते हैं कि फलों में उच्च मात्रा मे शुगर होती है। आपको बता दें कि फलों में पाई जाने वाली शुगर एक स्वस्थ शुगर होती है, जिसको फ्रूक्टोस (fructose) कहा जाता है। इसके साथ ही फलों में अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। फलों में पानी की उच्च मात्रा होती है, जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते हैं। साथ ही शरीर को हाइड्रेट करते हैं।
मिथक 3. फलों को ब्लेंड करने से उनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
कुछ लोगों का मानते हैं कि फलों को ब्लेंड करने से उनके पोषक तत्व और डाइट्री फाइबर नष्ट हो जाते हैं। जबकि सही मायने में फलों को ब्लेंड करने से उनके पोषक तत्वों और डाइट्री फाइबर में किसी तरह का बदलाव नहीं होता है।
मिथक 4. केला खाने से वजन बढ़ता है।
भारत में वजन को बढ़ाने के लिए केला का सेवन किया जाता है। लेकिन अगर आप थोड़ा कम पका हुआ केला सुबह के समय खाते हैं तो इससे आपकी वेट लॉस करने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। एक्सरसाइज के बाद आप शरीर की जरुरत को पूरा करने के लिए केले का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि केले को आप दूध के साथ न खाएं।
इसे भी पढ़ें : जापानियों के इस डाइट से वजन तेजी से होगा कंट्रोल, जानिए केला और गर्म पानी कैसे कर सकता है वजन कम
मिथक 5. आपको खाली पेट फल नहीं खाने चाहिए।
फल के बारे में एक और मिथक यह है कि इसे खाली खाने से पाचन क्रिया धीमी होती है। साथ ही मिथक है कि इसकी वजह से पेट में गैस, सूजन और अन्य समस्याएं होती है। जबकि ऐसा नहीं है खाली पेट आप खट्टे फलों को छोड़कर अन्य फल दही के साथ ले सकते हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है।
अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो ऐसे में आप सेब, पपीता और अमरूद आदि फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको आहार की मात्रा कम करने पर भी पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं।