पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें दूर करने के उपाय

पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। आगे जानते हैं इस समस्या के कुछ मुख्य लक्षण और इसे दूर करने के उपाय।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें दूर करने के उपाय

रोजाना की दौड़भाग में हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। साथ ही काम की टेंशन में हमारी जीवनशैली और खाने की आदतों में तेजी से बदलाव आने लगा है। इसका प्रभाव हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। कुछ खराब आदतों के कारण ही हमारी सेहत धीरे-धीरे खराब होने लगती है। सही डाइट न लेने की वजह से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है जिसकी वजह से कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। पोषण की कमी होने पर मांंसपेशियां में कमजोरी आने लगती है। मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से आपको रोजाना के कार्य करने में परेशानी महसूस होने लगती है। साथ ही आपको संबंधित हिस्से में दर्द महसूस होने लगता है। पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी होने के कई कारण हो सकते हैं। इस समस्या में आपको कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इस लेख में आपको पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी होने के लक्षण  और इसे कम करने के कुछ उपाय बताए गए हैं।  

पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण -  Leg Muscle Weakness Symptoms In Hindi 

पैर की मांसपेशियों में कमजोरी के कई कारण हो सकते हैं। कई बीमारियों की वजह से मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है। इसके साथ ही तंत्रिका व तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाली स्थितियों की वजह से भी मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। अचानक पैर में दर्द या मांसपेशियों में कमजोरी एक मेडिकल कंडीशन हो सकती है, जिसको उपचार के द्वारा ठीक किया जाता है। आगे जानते हैं पैरों की मांसपेशियों में कमजोर होने पर दिखाई देने वाले कुछ मुख्य लक्षण।  

  • एक पैर की मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना।  
  • पैरों में हल्का दर्द होना,  
  • चलने में समस्या होना, 
  • एक स्थान पर खड़े रहने में परेशानी होना, 
  • दोनों ही पैरों में हल्का हर्द होना,  
  • पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना,  
  • पैरों में सुन्नता आना,  
  • पैरों की झुनझुनी महसूस होना, आदि।  

इसे भी पढ़ें : ज्यादा चलने के कारण पैरों में हो रहा है दर्द? राहत के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय 

leg muscle weakness in hindi

पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी होने पर किन उपायों को अपनाएं? Home Remedies Of Legs Muscle Weakness In Hindi 

पैरों में मसाज करें  

पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने पर आप गुनगुने तेल से मसाज करें। इसके लिए आप लहसुन के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे पैरों की नसें खुलने में मदद मिलती है।  

एक्सरसाइज करें  

पैरों की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से आप मांसपेशियों की समस्यों को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप चेयर पोज, ट्री पोज, हाफ पुश अप्स कर सकते हैं। इसके साथ ही योग के आसन से भी आप इस परेशानी में आराम पा सकते हैं।  

विटामिन डी लेना शुरु करें

पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने पर विटामिन डी लेना शुरु करें। इसके लिए आप दूध को डेली डाइट में शामिल करें। साथ ही जितना संभव हो रोजाना करीब 30 मिनट सुबह की धूप में बैठें। इससे आपकी विटामिन डी की कमी पूरी होगी।  

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे 

पैरों की सिकाई करें  

मांसपेशियों की कमजोरी में आप पैरों की सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी को एक कांच की बोतल में डालें। इसके बाद इसे कपड़े से कवर कर पैरों की सिकाई करें।  

पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी के कई कारण हो सकते हैं। यदि आपको पैरों में तेज दर्द महसूस हो रहा है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। डॉक्टर लक्षण के आधार आपका उचित इलाज करेंगे।  

 

Read Next

National Vaccination Day 2023: जल्द आ सकती हैं इन 5 बीमारियों के लिए वैक्सीन, दुनियाभर में चल रही है रिसर्च

Disclaimer