बारिश का मौसम शुरू होते ही वातावरण में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है। लाख प्रयासों के बावजूद मच्छर घर में घुस आते हैं और हमारा खून चूसते हैं। मच्छर न सिर्फ हमें डंक (Mosquito bites) मारते हैं बल्कि ये मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक रोगों का कारण बनते हैं। जब मच्छर हमारी त्वचा पर काटते हैं तो कई बार उस जगह पर खुजली होने के साथ-साथ लाल चकत्ते और सूजन आ जाती है। इनके कई दुष्प्रभाव भी हैं। अगर आपको मच्छर काटे तो तुरंत उसका उपचार करना चाहिए, इससे उनका जहर (वायरस) नहीं फैलेगा और आप कई गंभीर रोगों के लक्षणों से बच जाएंगे।
यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे (Mosquito Bites Remedies) बता रहे हैं जो मच्छर के काटने के बाद उपयोग में लाया जा सकता है। इससे आपको न सिर्फ खुजली, लाल चकत्ते और एलर्जी से राहत मिलेगी बल्कि कई रोगों के प्रसार को भी रोक सकेंगे।
बर्फ का प्रयोग
ठंडे तापमान और बर्फ सूजन को कम कर सकते हैं। बर्फ त्वचा को सुन्न कर देता है, जो आपको तत्काल और अल्पकालिक राहत दे सकती है। पांच मिनट से अधिक समय बर्फ को मच्छर के काटने वाली जगह पर न रखें, क्योंकि यह त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आप अपनी त्वचा और बर्फ के बीच एक कपड़े का छोटा टुकड़ा रख सकते हैं, इससे आप लंबे समय तक बर्फ को स्किन पर रख पाएंगे।
शहद लगाएं
यह मीठा पदार्थ अक्सर घरेलू उपचार के लिए प्रयोग किया जाता है। दरअसल, इसमें कई जीवाणुरोधी और एंटी इफ्लामेट्री गुण होते हैं, जो खुजली और सूजन को कम कर सकते हैं। इसका उपयोग सैकड़ों वर्षों से खांसी और गले में खराश जैसी बीमारियों के इलाज के रूप में किया जाता रहा है। मच्छर के काटने पर एक छोटी बूंद सूजन को कम कर सकती है। यह आपके खुजली को कम करता है।
एलोवेरा
एक सामान्य घरेलू पदार्थ, एलोवेरा में कई औषधीय गुण हैं। इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो मामूली घाव या संक्रमण को ठीक करने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि यह मच्छर काटने के उपचार के लिए भी एक अच्छा नुस्खा हो सकता है। इसे आज़माने के लिए, पौधे के एक छोटे से भाग को काटें। इससे निकलने वाले जेल को प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने दें। आपको आराम मिलने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: बीपी और डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है आम के पत्ते, जानें सेवन का तरीका
प्याज
ये न केवल आपकी आंखों में आंसू ला सकते हैं, बल्कि मच्छरों के काटने से राहत दिला सकते हैं। प्याज का रस, जो ताजे कटे हुए गुदे से बाहर निकलता है, मच्छर के काटने वाली जगह पर लगाएं। इससे काटने का जलन कम हो सकता है। प्याज में एक प्राकृतिक एंटिफंगल गुण भी होता है जो संक्रमण के लिए आपके जोखिम को कम कर सकता है। आप प्याज को काटकर सीधे काटने वाली जगह पर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए कितना फायदेमंद है ऑलिव ऑयल का प्रयोग, जानें एक्सपर्ट टिप्स
अल्कोहल और डिओ
अगर आपको मच्छर ने काट लिया है और उस जगह पर सूजन, जलन या खुजली हो रही है तो आप प्रभावित जगह पर अल्कोहल लगा सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। यादि आपके पास अल्कोहल नहीं है तो इसके बजाए आप डिओ का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि आपको इनका ज्यादा प्रयोग नहीं करना है। एक बूद से भी आप मच्छर के डंक से आराम पा सकते हैं।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi