Is Moringa Powder Safe For Babies: मोरिंगा को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दे सकता है। ज्यादातर लोग इसे सब्जी के रूप में खाते हैं, साथ ही इसे पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर मोरिंगा पाउडर को बच्चों की डाइट में शामिल किया जाए, तो यह कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जानें विस्तार से इस बारे में।
बच्चों के लिए मोरिंगा पाउडर के फायदे- Moringa Powder Benefits For Babies
पोषक तत्वों से भरपूर
मोरिंगा के सेवन से बच्चों को सभी पोषक तत्व मिल पाएंगे। इसमें दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम, पालक से 25 गुना ज्यादा आयरन, केले से 15 गुना ज्यादा पोटेशियम और गाजर से 10 गुना ज्यादा विटामिन-ए पाया जाता है।
ग्रोथ में मदद करें
बच्चों की हेल्दी ग्रोथ के लिए उनकी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में एक हेल्दी विकल्प है मोरिंगा पाउडर। इसमें मौजूद पोषक तत्व बच्चे के समस्त स्वास्थ्य को फायदा देते हैं और बच्चों की हेल्दी ग्रोथ में भी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या मोरिंगा पाउडर का सेवन रोज किया जा सकता है? जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका
इम्यूनिटी मजबूर करें
बड़ों के मुकाबले बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में मोरिंगा पाउडर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बच्चों को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
मोरिंगा पाउडर में गाजर से भी 10 गुना ज्यादा विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए इसके सेवन से बच्चों के आंखों के स्वास्थ्य को फायदा होता है।
पाचन स्वस्थ रखे
बच्चों को पाचन से जुड़ी समस्याएं भी ज्यादा रहती हैं। मोरिंगा पाउडर में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो पाचन स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में बच्चों की डाइट में मोरिंगा एड करने से उनका पाचन स्वस्थ रहेगा और बच्चों को कब्ज और अपच जैसी समस्याएं नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए ऐसे करें मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल, तेजी से कम होगा मोटापा
बच्चों की डाइट में मोरिंगा कैसे एड करें- How To Give Moringa Powder To Babies
- बच्चों को जूस और फलों की स्मूदी बहुत पसंद होती है। आप बच्चों को जूस या स्मूदी में डालकर भी मोरिंगा पाउडर दे सकते हैं। यह स्वाद भी बढ़ाएगा और बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक की तरह भी काम करेगा।
- आप बच्चों को मोरिंगा पाउडर छाछ, दही और रायते में डालकर दे सकते हैं।
- बच्चों को फलों पर छिड़क कर या रोटी, पराठा और चीले में डालकर भी मोरिंगा पाउडर दिया जा सकता है।
- आप किसी भी फल या सब्जी की प्यूरी में भी मोरिंगा पाउडर डालकर बच्चों को दे सकते हैं।
अगर बच्चे को कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आप पीडियाट्रिशियन की सलाह पर ही मोरिंगा पाउडर देना शुरू करें। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version