.jpg)
मेनोपॉज के दौरान भी महिलाओं के शरीर में कई तरह के परिवर्तन आते हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण आपको थकान, तनाव और कई तरह की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा मूड में भी बार-बार परिवर्तन देखने को मिलता है। मेनोपोज के लक्षण 4 से 5 साल तक देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप कई तरह के हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सहजन के पत्तों का पानी या जूस रोज पी सकते हैं। इससे भी आपको मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याएं कम हो सकती है। सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल करने से ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है। साथ ही आपको नींद भी अच्छी आती है। इसके कई अन्य फायदे भी हैं, जिससे मेनोपॉज के दौरान आप स्वस्थ रह सकते हैं।
मेनोपॉज के दौरान सहजन की पत्तियों के फायदे
1. ऑक्सीडेटिव तनाव कम करे
सहजन की पत्तियां मेनोपॉज के लक्षणों को कम कर सकती है। इसमें बायोएक्टिव एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह यौन स्वास्थ्य और हार्मोन परिवर्तन की प्रक्रिया में सहायक हो सकता है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाता है। जिससे शरीर को कोशिकाओं को नुकसान नहीं होता है और आप लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आते हैं। साथ ही शरीर को होने वाले नुकसान को भी कम कर सकता है।
Image Credit- Freepik
2. हॉट फ्लैशेज से बचाए
मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्त्राव कम होता है और सामान्य हार्मोनल प्रक्रियाएं पूरी तरह से बदल जाती हैं। ऐसे में महिलाओं में हॉट फ्लैशेज की समस्या देखने को मिलती है। हॉट फ्लैशे के दौरान पसीना और गर्मी आपको परेशान कर सकती है। साथ ही इससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। लेकिन, इससे बचने के लिए आपको सहजन की पत्तियों की सेवन करना चाहिए। इससे काफी आराम मिल सकता है।
3. ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है। साथ ही शरीर में कैल्शियम का उत्पादन नहीं होता है। इसके लिए आपको कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की जरूरत होती है। इसलिए आहार में कैल्शियम नहीं मिलने से हड्डियां कमजोर हो सकती है। इसके लिए आप सहजन की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसमें पोटैशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से भी दूर रखता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर हो सकती है।
इसे भी पढे़ं- मेनोपॉज के दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट? जानें मेनोपॉज में क्या खाना है फायदेमंद
4. थकान कम करे
सहजन की पत्तियों में अमीनो एसिड और ट्रिप्टोफैन पाए जाते हैं, जो शरीर को प्रोटीन, सेरोटोनिन और नियासिन जैसे हार्मोन के स्त्राव में मददगार साबित हो सकता है। इससे आपका तनाव कम होता है और थकान भी कम महसूस होती है। सेरोटोनिन के निम्न स्तर वाले लोग अक्सर थकान महसूस करते हैं और उन्हें ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है। यह आपको ऊर्जा प्रदान करता है।
Image Credit- Freepik
5. अच्छी नींद के लिए
सहजन की पत्तियां आपके मूड को ठीक कर अच्छी नींद को प्रोत्साहित करता है। यह अनिद्रा की शिकायत को दूर कर तनाव कम करता है। मोरिंगा में मौजूद ट्रिप्टोफैन आपके मस्तिष्क को सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का उत्पादन करता है, जो अच्छी नींद के लिए उत्तरदायी है।
आप सहजन की पत्तियों का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप सब्जी, साग और जूस के रूप में पी सकते हैं। इससे आप काफी अच्छा अनुभव कर सकते हैं।
Main Image Credit- Freepik