
एक लड़की को चलता देख उसके डॉक्टर चौंक गए। क्यों? क्योंकि वह लड़की एक असाधारण बीमारी के साथ पैदा हुई थी जिसके कारण डॉक्टर्स ने उसके अभिभावकों से कहा था कि ये लड़की कभी चल नहीं सकेगी। लेकिन ना केवल वह लड़की आज चलती है, बल्कि बहुत टैलेंटेड भी है। इस लड़की का नाम ग्रेसी गो है और वो आठ साल की हैं। ग्रेसी आज डॉक्टर्स के लिए एक पहेली बन गई है।
इस पेज पर:-

ग्रेसी एक असाधारण बीमारी इनफेन्टाइल मायोफाइब्रोमेटोसिस के साथ पैदा हुई थीं। यह बीमारी ट्यूमर के विकास और एक गंभीर मस्तिष्क विषमता की वृद्धि का कारण बनता है। ग्रेसी के पैदा होने के बाद औऱ उसकी पूरी तरह से जांच करने के बाद डॉक्टर्स ने ग्रेसी के माता-पिता को कहा था कि ये लड़की ना कभी चल सकेगी और ना बात कर सकेगी।
उम्मीद पे दुनिया कायम
लेकिन ग्रेसी ने डॉक्टर्स और मेडिकल के सारे तथ्यों को नकार कर लोगों और मां-बाप के बीच में एक आशा जगाई है। इस लिए कहा भी जाता है कि उम्मीद पर तो दुनिया कायम है। ग्रेसी आज आठ साल की है और बिल्कुल अच्छी तरह से सामान्य ढंग से चल सकती है।
इसी तरह ग्रेसी के दिमाग का दायां हिस्सा मस्तिष्क विषमता का शिकार था और ये सच भी है। लेकिन ग्रेसी एक टैलेंडेट म्यूजिशियन है औऱ अपने सारी बातों और भावनाओं को म्यूजिक के जरिये लोगों के सामने रखती है। यहां तक की वो कई फिल्मों के गानों की म्यूजिक बखुबी प्ले कर लेती हैं।
ग्रेसी की मां पाउला कहती हैं कि, "एक चीज पर वह काम ना कर सकी। स्कूल में ग्रेसी को याद करने में दिक्कतें होती हैं और होंगी लेकिन म्यूजिक उस के लिए बहुत अलग है। और उसे याद करने में उसे जरा भी दिक्कत नहीं होती। वह किसी भी स्थिति में से कुछ चीजों को मूवमेंट के जरिये याद करती हैं। आजकल वो पिआनो भी थोड़ी-बहुत बजा लेती हैं। वह एक चमत्कर की तरह है। उसके दिमाग का दायां हिस्सा असाधारण बीमारी से ग्रस्त है जबकि यही हिस्सा लोगों को क्रियेटिव बनाता है। वह एक चमत्कार है।"
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version