Sat Sep 19, 2026 | 07:06 PM IST

Expert

आम और दूध एक साथ खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई जबरदस्त फायदे

Mango With Milk Benefits: वैसे तो आम का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन आम को दूध के साथ खाने के भी कई फायदे हैं।  
आम और दूध एक साथ खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई जबरदस्त फायदेआम और दूध एक साथ खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई जबरदस्त फायदे

फलों का राजा आम जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उससे ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आम में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिसमें कि मंगिफेरिन, कैटेचिन, एंथोसायनिन और बेंजोइक एसिड शामिल हैं। इसके अलावा आम में विटामिन A,B, C, E और K के साथ ही फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम आदि जैसे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसलिए आम का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं जब आम का सेवन दूध के साथ किया जाता है तो इसके स्वास्थ्य लाभ और भी बढ़ जाते हैं? जी हां, दूध भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर गरिमा गोयल के अनुसार आम में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, बी विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जब आम और दूध का एक साथ सेवन किया जाता है तो यह कॉम्बिनेशन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आप आम को या तो सीधे तौर पर दूध के साथ खा सकते हैं या इसका मैंगो शेक बनाकर पी सकते हैं। इस लेख में हम आपको आम और दूध एक साथ खाने के 5 फायदे बता रहे हैं।

सेहत के लिए आम और दूध के फायदे (Mango With Milk Health Benefits In Hindi)

1. आंखों के लिए फायदेमंद है

आम में विटामिन ए मौजूद होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। विटामिन ए आंखों के स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह विटामिन आंखों की बाहरी परत को सुरक्षित रखने में भूमिका निभाता है और कॉर्निया के कामकाज को बनाए रखने में मदद करता है। आपकी आंखों की रोशनी को तेज करता है।

Mango With Milk BenefitsMango With Milk Benefits

इसे भी पढें: क्या बुखार में नारियल पानी पी सकते हैं?

2. नींद अच्छी आती है

बहुत से लोग इन दिनों ठीक से नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन अगर आप भोजन के बाद एक गिलास ठंडे दूध के साथ आम की कुछ स्लाइस का सेवन करते हैं तो इससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है।

3. इम्यूनिटी मजबूत होती है

आम में विटामिन A, C, E,B और K मौजूद होते हैं, वहीं दूध में प्रोटीन मौजूद होता है, जिससे यह कॉम्बिनेशन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक है और सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य वायरल संक्रमण के जोखिम को कम करने में मददगार है।

ये भी देखें:

4. पेट के लिए फायदेमंद है

आम में पानी की मात्रा अधिक होती है, साथ ही यह फाइबर और डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं। वहीं दूध में भी प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। जिससे यह कॉम्बिनेशन पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने और पाचन तंत्र मजबूत बनाने के लिए बहुत सहायक है। यह पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच, कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

इसे भी पढें: क्या थायराइड में बादाम खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

5. दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है

आम में मैग्नीशियम और पोटेशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं। यह ब्लड वेसेल्स को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है गंभीर नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 05, 2022 00:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content