क्या बुखार में नारियल पानी पी सकते हैं?

Is coconut water is good in fever : । बुखार में ठंडी चीजों के सेवन से परहेज किया जाता है लेकिन क्या बुखार में इसका सेवन किया जा सकता है ? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बुखार में नारियल पानी पी सकते हैं?

जब आप बुखार या सिरदर्द जैसी बीमारियों से गुजर रहे होते हैं, तो इससे आपका शरीर काफी कमजोर हो जाता है। जिसकी वजह से आपको बैठने-चलने या खड़े रहने में भी तकलीफ महसूस हो सकती है। तबीयत बिगड़ने पर हम डॉक्टर की सलाह पर कई तरह की दवाईयां खाने और परहेज रखने की कोशिश करते हैं, ताकि बीमारी से जल्दी उबर सकें। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी ये है कि बुखार के दौरान पीड़ित व्यक्ति को कुछ भी खाने का मन नहीं करता है और शरीर का तापमान बढ़ने की वजह से  मुंह का टेस्ट भी खराब हो जाता है। तापमान बढ़ने से शरीर में डिहाईड्रेशन का भी डर रहता है और साथ ही इससे आपके भूख में और कमी आ सकती है। पेशाब का रंग पीला हो सकता है और मूत्रमार्ग में जलन होने लगती है। इससे बचने के लिए आपको ढेर सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर अंदर से हाइड्रेट रहे। लेकिन अगर मुंह का स्वाद खराब होने के कारण आपको सादा पानी पीने में परेशानी हो रही है, तो आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। यह आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों की आपूर्ति भी करता है। 

बुखार में नारियल पानी पीने के फायदे (Coconut Water Benefits in Fever)

1. बुखार से ठीक होने में मदद मिलती है। दरअसल नारियल पानी में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स की वजह से शरीर को बुखार से तेजी से उबरने में मदद मिलती है। 

2. इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम आपके शरीर को अंदर से मजबूत  बनाते हैं, जिससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। 

3. नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और शरीर में ऑक्सीजन का अच्छे से संचार होता है। 

4. गर्मी में नारियल पानी के सेवन से आपको बुखार के अलावा कई समस्याओं से निपटने में मदद मिलती है, साथ ही शरीर को अंदर से ऊर्जा मिलती है।  

5. इसके अलावा नारियल पानी किडनी रोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

6. इससे शरीर का तापमान भी नॉर्मल हो सकता है और आप बुखार से जल्दी ठीक हो सकते हैं। 

7. यह आपकी त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कई बार बुखार के दौरान आपकी स्किन का रंग फीका पड़ जाता है। 

8. नारियल पानी आपको सोने में भी मदद कर सकता है। इससे आपको रात में अच्छी नींद आती है। 

coconut-water-fever

उपयोग का तरीका 

1. नारियल पानी को आप बुखार में सुबह या शाम के समय भी पी सकते हैं। इससे शरीर को काफी राहत मिल सकती है। 

2. इसके अलावा आप इसे अन्य फलों के जूस के साथ भी इसे पी सकते हैं। 

3. कई लोग इसे एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी पीना पसंद करते हैं। इससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। 

इसे भी पढें- क्या रात को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी? जानें Coconut Water से जुड़े 6 सवालों के जवाब

coconut-water-fever

सावधानियां

बुखार में नारियल पानी पीने के कई लाभ  हैं लेकिन अगर आपको बुखार के साथ किसी अन्य तरह की समस्या भी है, तो आपको बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन  नहीं करना चाहिए। साथ ही बहुत अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है गंभीर नुकसान

Disclaimer