Mahua Seeds Paste Benefits in Hindi: महुआ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। महुआ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज कर सकता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। महुआ में मौजूद ये सभी विटामिन्स और मिनरल्स गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं महुआ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। महुआ में एंटीएलर्जिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आप चाहें तो महुआ के बीजों से अपनी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं। आप महुआ के बीजों का लेप बनाकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। महुआ के बीजों का लेप लगाने से चेहरे के एक्ने, दाग-धब्बे और सूजन कम हो सकता है। इसलिए अगर आपको एक्ने, सूजन या फिर स्किन एलर्जी हो गई है, तो आप महुआ के बीजों के लेप का यूज कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं महुआ के बीजों का लेप लगाने के फायदे (Mahua Seeds Lep Benefits in Hindi)-
महुआ के बीजों का लेप- Mahua Seeds Paste Benefits in Hindi
1. सूजन कम करे महुआ के बीजों का लेप
अगर आपको गठिया या किसी अन्य कारण की वजह से सूजन हो रही है, तो आप महुआ के बीजों के लेप का उपयोग कर सकते हैं। महुआ के बीजों का लेप लगाने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। महुआ के बीजों का लेप सूजन और दर्द को काफी हद तक कम करने में असरदार साबित हो सकता है। दरअसल, महुआ के बीजों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रात में ऐसे करें अपनी स्किन की देखभाल, कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानें ओवरनाइट स्किन केयर रूटीन के बारे में
टॉप स्टोरीज़
2. इंफेक्शन से लड़ने में मदद करे
अगर आपको स्किन इंफेक्शन हो गया है, तो आप महुआ के बीजों का लेप लगा सकते हैं। महुआ के बीजों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। महुआ के बीजों का लेप इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है, जिससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स दूर होने लगती हैं।
3. पिंपल्स को कम करने में असरदार
अगर आपके चेहरे पर एक्ने या पिंपल्स हो गए हैं, तो आप महुआ के बीजों का लेप लगा सकते हैं। महुआ के बीजों का लेप मुहांसों को मिटाने में असरदार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि महुआ के बीजों का लेप स्किन को क्लियर बनाता है। इससे एक्ने और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। महुआ के बीजों का लेप लगाने से स्किन की गहराई से सफाई होती है, जिससे एक्ने और पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।
4. स्किन एलर्जी को ठीक करे
स्किन एलर्जी होने पर भी महुआ के बीजों का लेप लगा सकते हैं। महुआ के बीजों में एंटीएलर्जिक गुण पाए जाते हैं। महुआ के बीजों का लेप स्किन एलर्जी की वजह से होने वाले रैशेज, रेडनेस और जलन को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। लेकिन अगर आपको बार-बार स्किन एलर्जी हो जाती है, तो महुआ के बीजों का लेप एक्सपर्ट की सलाह पर ही लगाएं।
5. ग्लो बढ़ाने में मददगार
स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए भी आप महुआ के बीजों का लेप लगा सकते हैं। महुआ के बीजों का लेप लगाने से स्किन की गहराई से सफाई होती है। इससे स्किन के दाग धब्बे दूर होते हैं। साथ ही स्किन फ्रेश और तरोताजा भी नजर आने लगती है। अगर आप महुआ के बीजों का लेप लगाएंगे, तो इससे चेहरे पर चमक आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- Dry Skin वाले लोग फॉलो करें ये नाइट स्किन केयर रूटीन, नहीं फटेगी त्वचा
6. झुर्रियां और फाइन लाइंस दूर करे
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है। इसकी वजह से त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगते हैं। ऐसे में महुआ के बीजों का उपयोग करना लाभकारी हो सकता है। महुआ के बीज कोलेजन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इससे झुर्रियों और महीन रेखाओं से छुटकारा मिल सकता है।
महुआ के बीजों का लेप कैसे बनाएं?- How to Make Mahua Seeds Lep in Hindi
महुआ के बीजों का लेप आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले महुआ के बीजों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इन बीजों को बारीक पीस लें। इसमें लौंग का तेल मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 10 मिनट बाद स्किन को ताजे पानी से धो लें। लेकिन महुआ के बीजों का लेप लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि कई लोगों को इससे रेडनेस और जलन का अनुभव हो सकता है।