स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक है लंबी हाईट, रहता है कैंसर का खतरा

हर व्यक्ति लंबा होने की चाहत रखता है। मगर, क्या आपको पता है कि लंबाई का कैंसर से संबंध है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक है लंबी हाईट, रहता है कैंसर का खतरा

हर व्यक्ति लंबा होने की चाहत रखता है। मगर, क्या आपको पता है कि लंबाई का कैंसर से संबंध है। एक नए शोध से पता चला है कि अधिक लंबे लोगों को कैंसर होने की आशंका ज्यादा होती है। सामान्य से महज चार इंच अधिक लंबाई होने पर कैंसर होने की आशंका 30 फीसदी ब़ढ जाती है। यह शोध स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में किया गया है। अपनी तरह का यह सबसे बड़ा शोध है, जिसमें वषर्ष 1938 से 1991 के बीच जन्मे 55 लाख स्वीडिश पुरषषों और महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई गई थी।

ऐसे रहे नतीजे

शोधकर्ताओं ने पाया है कि सामान्य से 3.9 इंच लंबी महिलाओं को कैंसर होने की आशंका 18 फीसदी होती है। वहीं, पुरषषों के मामले में यह जोखिम करीब 11 फीसदी होता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि लंबाई के साथ त्वचा के कैंसर का मजबूत संबंध है। हर 3.9 इंच अतिरिक्त लंबाई होने पर स्किन कैंसर होने का जोखिम 30 फीसदी तक ब़$ढ जाता है। वहीं, इतनी ही अतिरिक्त लंबाई होने पर ब्रेस्ट कैंसर होने का जोखिम 20 फीसदी ब़$ढ जाता है।

इस उदाहरण से समझें

उदाहरण के लिए स्वीडन में महिलाओं की औसत लंबाई पांच फीट छह इंच होती है। उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका 10 फीसदी है, यानी हर 10 में से एक महिला को यह बीमारी होगी।

कारण नहीं पता

इस शोध का नेतृृत्व करने वाली डॉक्टर एमिली बेंयी ने बताया कि हमारे अध्ययन से पता चलता है कि लंबे लोगों में कैंसर होने का जोखिम अधिक होता है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि लंबे लोगों को कैंसर होने की आशंका अधिक क्यों होती है।

ये हो सकते हैं कारण

  • लंबे लोगों में उनके बचपन और वयस्क होने के दौरान ग्रोथ हार्मोन्स का स्तर अधिक होता है। संभवत: यही कारण है कि उनमें कैंसर की कोशिकाएं विकसित होने की आशंका ब़ढ जाती है।
  • लंबे लोगों में ब़$डी मात्रा में कोशिकाएं होती हैं, जो संभवत: कैंसर में बदल जाती है।
  • लंबे लोग अधिक कैलोरी लेते हैं। इसे पहले भी कैंसर से जा़े$डकर देखा गया था।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Health News In Hindi

Read Next

सिनेमा, संग्रहालय जाने से बुजुर्गों में अवसाद का जोखिम हो सकता है कम

Disclaimer