Lettuce Benefits: प्रेगनेंसी में लेट्यूस (सलाद के पत्ते) खाने से दूर रहती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सावधानियां

प्रेग्नेंसी में सलाद के पत्तों के सेवन से आपको अनिद्रा और कब्ज की शिकायत नहीं रहती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Lettuce Benefits: प्रेगनेंसी में लेट्यूस (सलाद के पत्ते) खाने से दूर रहती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सावधानियां


गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खानपान को लेकर काफी सजग रहने की सलाह दी जाती है। खानपान के कारण ही महिला और बच्चे का स्वास्थ्य अच्छआ रहता है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तन के कारण भी महिलाओं को कई परेशानियां होती है लेकिन खानपान के कारण आप इन समस्याओं को कम कर सकते है। अच्छे खानपान में आप सलाद के पत्तों (लेट्यूस) को शामिल  कर सकते है। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं को कई लाभ मिलते हैं। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। साथ ही इसमें फोलेट और आयरन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं, जिसकी मदद से डायबिटीज और अनिद्रा की समस्या को भी कम करने में मदद मिलती है। आइए प्रेग्नेंसी के दौरान सलाद के पत्ते के फायदे और उपयोग के बारे में विस्तार से जानते है।

प्रेग्नेंसी में सलाद के पत्ते के फायदे

1. जन्मदोष दूर करे

गर्भावस्था के दौरान सलाद के पत्तों के सेवन से बच्चे के विकास में भी काफी मदद मिलती है। इससे जन्म के दौरान होने वाली समस्याएं नहीं होती है। लेट्यूस में फोलिक एसिड और विटामिन के पाया जाता है, जो रक्तस्त्राव के जोखिम को कम करता है। साथ ही अजन्मे बच्चे को लाभ पहुंचता है।

2. पाचन को बढ़ावा 

लेट्यूस में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो गर्भावस्था के दौरान कब्ज के समस्या में राहत दिलाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। शरीर में अधिक मात्रा में तरल पदार्थ और हरी पत्तेदार सब्जियां लेने से अपच की परेशानी में आराम मिलता है।

lettuce-benefits

Image Credit- Freepik 

3. कोलेस्ट्रोल को कम करे

सलाद के पत्तों के सेवन से कोलेस्ट्रोल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। गर्भावस्था के दौरान कोलेस्ट्रोल बढ़ाने से हृदय संबंधित और हाई ब्लडप्रेशर की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान सलाद के पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। 

4. अनिद्रा से राहत

प्रेग्नेंसी के दौरान अनिद्रा की समस्या से भी कई लोग परेशान रहते है। गर्भावस्था के दौरान निरंतर अनिद्रा की शिकायत से कई बीमारियां हो सकती है। सलाद के पत्तों में पेंटोबार्बिटल जैसे गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण तनाव को कम करने में सहायता मिलती है और अनिद्रा की समस्या कम हो सकती है। साथ ही इसमें बीटा कैरोटीन आपके आंखों के लिए फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें-  प्रेगनेंसी में महिलाओं को नहीं खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, झेलने पड़ सकते हैं कई तरह के नुकसान

5. डायबिटीज में फायदेमंद

प्रेग्नेंसी में सलाद के पत्तों के सेवन से डायबिटीज में भी राहत मिलती है। सलाद के पत्तों में लैक्टुक्सैन्थिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसमें एंटी-डायबिटीक गुण होता है। यह रक्त में शुगर की मात्राको कम करने में मदद करता है। यह आपको गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने में उपयोगी है।

lettuce-benefits

Image Credit- Freepik 

प्रेग्नेंसी में ऐसे करें सलाद के पत्तों का उपयोग

1. सलाद के पत्ते की सब्जी बनाई जा सकती है।

2. आप इसका जूस बनाकर पी सकते है।

3. इसे सलाद बनाकर खाया जा सकता है।

4. सलाद के पत्तों का जूस बनाकर आप पी सकते हैं।

5. इसका इस्तेमाल नाश्ते और सैंडविच में भी कर सकते है।

6. इसके रस का उपयोग चेहरे और बालों के लिए भी किया जा सकता है।

lettuce-benefits

Image Credit- Freepik 

प्रेग्नेंसी के दौरान लेट्यूस के नुकसान

गर्भावस्था के दौरान इसके अधिक सेवन से आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए हमेशा आपको सही प्रकार से सलाद के पत्तों को धोकर ही इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा हमेशा ताजे पत्तों का ही सेवन करने का प्रयास करें। अगर प्रेग्नेंसी को दौरान इसके सेवन से आपको एलर्जी या परेशानी हो, तो इसके सेवन से बचना चाहिए। अगर किसी तरह की दवाई ले रहे है या कोई बीमारी से पीड़ित है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के लेट्यूस का सेवन न करें।

Read Next

अंडा खाने के फायदे: 40 की उम्र के बाद रोज जरूर खाएं एक अंडा, सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे

Disclaimer