Sat Sep 12, 2026 | 02:17 AM IST

Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए रोज ऐसे पिएं नींबू पानी, मिलेगा फायदा

Lemon Water To Reduce High Cholesterol: शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है, जानें पीने का सही तरीका।

Benefits Of Lemon Water To Reduce High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और अनियंत्रित जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा फैटी फूड्स का सेवन और शराब व स्मोकिंग की लत वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल सबसे ज्यादा बढ़ता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा भी बना रहता है। दरअसल, शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल यानी फैट होते हैं। एक तरह के कोलेस्ट्रॉल यानी फैट होते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) यानी गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल या एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल ब्लड के माध्यम से धमनियों में जमा हो जाते हैं, जिसकी वजह से ब्लॉकेज और ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है। शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खानपान यानी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में बढ़े हुए एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नींबू पानी पीने के फायदे।

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए नींबू पानी के फायदे- Benefits Of Lemon Water To Reduce High Cholesterol in Hindi

नींबू पानी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींबू पानी में मौजूद गुण शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने तक बहुत फायदेमंद होते हैं। नींबू में विटामिन सी का भंडार होता है, इसका नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों के शरीर की इम्यूनिटी ठीक रहती है। बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

Benefits Of Lemon Water To Reduce High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं इन सब्जियों का जूस, मिलेगा फायदा

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "नींबू में मौजूद गुण लो डेंसिटी वाले फिट को ब्लड और वेसल्स में जमा होने से रोकने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड फैट को गलाने में मदद करता है। नींबू में विटामिन सी की भी प्रचुर मात्रा होती है, जो धमनियों को मजबूत और हेल्दी बनाने और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मदद करते हैं।"

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से नींबू पानी पीना इस तरह से फायदेमंद होता है-

1. नींबू में मौजूद विटामिन सी ब्लड वेसल्स को बेहत बनाने और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मदद करते हैं। ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।

2. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका सेवन करने से ब्लॉकेज का खतरा कम होता है।

3. नींबू में मौजूद गुण शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलाने में मदद करते हैं। फैट समेत कई अन्य विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम करने के लिए नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें नींबू पानी का सेवन?- How To Drink Lemon Water To Reduce High Cholesterol?

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने और वजन कंट्रोल में रखने के लिए नींबू पानी का सेवन सुबह खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सुबह ब्रश करने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़ लें और हल्का काला नमक मिलाकर सेवन करें। रोजाना इस पानी का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदा मिलेगा और वजन भी ठीक रहेगा।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से

नींबू पानी पीने से पेट से लेकर शरीर की कई समस्याओं में फायदा मिलता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप नींबू पानी का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे अगर आप खानपान या शरीर की किसी गंभीर बीमारी के शिकार हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Homemade Multigrain Atta: घर पर कैसे बनाएं मल्टीग्रेन आटा? एक्‍सपर्ट से जानें फायदे और रेस‍िपी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 04, 2023 11:01 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content