नींबू के रस से दूर हो सकती हैं बालों की कई समस्याएं, जानें प्रयोग का सही तरीका और फायदे

बालों पर नींबू का रस लगाने से बालों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यहां जानें इसे लगाने का तरीका।    
  • SHARE
  • FOLLOW
नींबू के रस से दूर हो सकती हैं बालों की कई समस्याएं, जानें प्रयोग का सही तरीका और फायदे

बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आज के समय में अमूमन युवा बालों के टूटने-झड़ने और कम उम्र में ही सफेद हो जाने के कारण परेशान रहते हैं। हालांकि ऐसे में परेशान होना इसलिए भी लाजमी है क्योंकि एक बार बाल चले जाने के बाद प्राकृतिक रूप से दोबारा नहीं उगते हैं। बालों के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का प्रयोग करने के बाद भी कई बार समस्या हल नहीं होती है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बालों की समस्याओं के लिए एक रामबाण इलाज बताएंगे। जी हां, बालों पर नींबू का रस लगाने से सफेद बाल समेत बालों की कई समस्याओं पर विराम लगता है। बालों पर नींबू के रस का प्रयोग करने से आपके बाल सफेद होने से बचते हैं और डैंड्रफ कम होने के साथ ही बालों में नमी भी आती है। चलिए जानते हैं बालों पर नींबू का रस लगाने के कुछ फायदों के बारे में।  

scalp

1. डैंड्रफ दूर करने में मददगार (Helps In Removing Dandruff)

डैंड्रफ एक आम समस्या है, लेकिन यह आपको बार-बार शर्मिंदा कर सकती है। नींबू के रस में एंटी फंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो स्कैल्प को साफ कर डेड स्किन सेल्स को रिपेयर कर उन्हें रीजनरेट करने में मदद करती हैं। इसे सीधे बालों पर लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप नींबू के रस को सीधा अपने बालों पर लगाते हैं तो इससे बालों का कैरोटीन भी जा सकता है। इसलिए डैंड्रफ की समस्या में आप नारियल के रस में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और हल्का गुनगना कर इसे बालों पर लगाएं और मसाज करें। 

इसे भी पढ़ें - तोरी (तोरई) से दूर कर सकते हैं बालों की ये 5 समस्याएं, जानें प्रयोग का तरीका और फायदे

2. बालों को सफेद होने से बचाए (Prevents Hair Greying)

अगर आपके बाल भी उम्र से पहले ही सफेद हो गए हैं तो आप भी बालों पर नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं। नींबू के रस में मुख्य रूप से विटामिन बी 6 पाया जाता है, जो आपके सफेद बालों को उनके प्राकृतिक रंग में लाने में मददगार होता है। वहीं इसमें पाए जाने वाला पैन्थेथॉनिक एसिड सफेद बालों को काला बनाता है। ध्यान रहे नींबू के रस को सीधा बालों पर लगाने की बजाय उसे किसी अन्य चीज के साथ डायल्यूट करें। सफेद बालों के लिए नींबू के रस को अरंडी के तेल के साथ मिलाएं। एक चम्मच अरंडी के तेल में 3 से 4 बूंद नींबू लें और अपने स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें। अब 10 से 15 मिनट तक लगाने के बाद इसे धो लें। 

3. स्कैल्प की खुजली दूर करे (Removes Itching in Scalp)

स्कैल्प में हर समय खुजली होना किसी समस्या से कम नहीं है। हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सक ते हैं जैसे बालों में रूखापन, बाल मॉश्चुराइज न होना आदि। नींबू के रस में एंटी फंगल और एंटी सेप्टिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो बालों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। यह आपके बालों को अंदरूनी तौर पर साफ कर स्कैल्प से गंदगी को साफ कर बालों का रूखापन भी दूर करता है। इसके लिए आप नींबू के तेल या फिर नारियल के तेल के साथ नींबू का रस मिलाएं। अब इसे स्कैल्प की जड़ तक लगाएं या खुजली वाले हिस्से पर लगाएं। अब इसे 10 मिनट बाद शैंपू से अच्छे से धो लें। 

इसे भी पढ़ें - बालाें काे मुलायम और चमकदार बनाने के लिए राेज लगाएं एलाेवेरा-दही हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

4. ऑयली स्कैल्प से दिलाए राहत (Relieves Oily Scalp)

बालों की समस्या के पीछे कई बार स्कैल्प में अधिक तेल होना भी एक कारण होता है। जब आपके ग्लैंड्स अधिक तेल का उत्पादन कर रहे हों तो ऐसे में आपका स्कैल्प ऑयली और बाल चिपचिपे हो सकते हैं। नींबू के रस में फोलिक एसिड और विटामिन सी पाए जाते हैं, जो बालों से अधिक तेल निकालकर स्कैल्प पर नैचुरल ऑयल बरकरार रखते हैं। इसके लिए भी आप नींबू के रस की कुछ बूंदों के साथ अरंडी का तेल मिलाएं और स्कैल्प पर लगाकर धो लें। 

hairfall

5. बालों का टूटना कम करे (Prevents Hair Fall)

नींबू का रस बालों के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। नींबू विटामिन सी का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। यह आपके कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाकर आपके हेयर फॉलिकल्स को मेनटेन रखता है। जिससे बालों का विकास होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स बालों से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस हटाने के साथ ही फ्री रेडिकल्स से भी छुटकारा दिलाते हैं। नींबू आपके स्कैल्प का पीएच लेवल भी मेनटेन रखता है। इसे बालों पर लगाने के लिए आप जोजोबा ऑयल या फिर मेहंदी पाउडर के साथ डायल्यूट कर लगा सकते हैं। 

बालो पर नींबू का रस लगाना फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे कि बालों पर नींबू का रस लेख में दी गई चीजों के साथ मिलाकर ही लगाएं। 

Read more Articles on Hair Care in Hindi

Read Next

इस तरह करें बालाें की केयर, 50 की उम्र के बाद भी बाल रहेंगे काले और घने

Disclaimer