Lassi Benefits in Hindi For Liver: डेयरी प्रोडक्ट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें दूध, दही, पनीर और घी सभी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। अगर हम बात करें दही कि तो इसे कई तरीकों से लिया जा सकता है। कुछ लोग सिंपल दही खाते हैं, तो कुछ इसे छाछ या लस्सी के रूप में पीना पसंद करते हैं। आज हम बात कर रहे हैं लस्सी के फायदों के बारे में, खासकर लिवर के लिए। यानी लस्सी पीने से लिवर को कैसे हेल्दी रखा जा सकता है। और लिवर को हेल्दी रखने के लिए लस्सी किस तरह से पी जानी चाहिए।
लस्सी में पोषक तत्व (lassi nutritional value)
लस्सी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा लस्सी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और जिंक भी होता है। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।
टॉप स्टोरीज़
लिवर को हेल्दी रखने के लिए लस्सी (Lassi Benefits in Hindi For Liver)
- लिवर के लिए लस्सी काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स जो नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लीवर डिजीज के खिलाफ काम करता है. दरअसल, फैटी लिवर की समस्या होने पर लिवर में वसा का असामान्य निर्माण होता है, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों को जन्म दे सकता है।
- दही प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्त्रोत होता है। कई वैज्ञानिकों का मानना है कि यह फैटी लिवर को कम करने में मदद कर सकते हैं। दही या लस्सी लिवर की क्षति को कम कर सकता है। साथ ही रक्त में फैट को कंट्रोल कर सकता है।
- दरअसल, लस्सी वजन घटाने में मदद करता है या वजन कंट्रोल में रखता है। इसलिए यह लिवर हेल्थ और पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। नियंत्रित वजन लिवर को हमेशा स्वस्थ रख सकता है।
- जिन लोगों को दही या डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, उन्हें लस्सी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह कब्ज का कारण बन सकता है। इसके अलावा गठिया रोगियों को भी लस्सी का सेवन नहीं करना चाहिए। लस्सी या दही जोड़ों में दर्द की समस्या को बढ़ा सकता है। इस स्थिति में आप लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए दूसरे ऑप्शन ढूंढ सकते हैं।

लस्सी के फायदे (Lassi Health Benefits I Hindi)
लस्सी पाचन तंत्र के लिए बेहद अच्छा होता है। लस्सी में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होता है, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया आंतों को चिकना बनाता है, भोजन को तोड़ने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं यह भोजन के पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बढ़ाता है. लस्सी पीने से एसिडिटी, ब्लोटिंग से बचा जा सकता है।
- लस्सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
- लस्सी में प्रोटीन भरपूर होता है। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए जरूरी होता है। लस्सी पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है।
- लस्सी वजन कम करने में मदद कर सकती है. लस्सी में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं।
लस्सी लिवर की बीमारियों का इलाज नहीं है, यह सिर्फ लिवर को स्वस्थ रखने का एक पेय पदार्थ है। लेकिन सिर्फ लस्सी पीकर ही लिवर को स्वस्थ नहीं रखा जा सकता है, इसके लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना भी जरूरी है। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है, तो आपको लस्सा या दही का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।