गुर्दे की पथरी, पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाती है कुलथी दाल, जानें अन्‍य फायदे और सेवन का तरीका

भारत में इसे दाल के रूप में सेवन करते हें। कुलथी दाल की गुणवत्‍ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह रेस के घोड़ों का मुख्‍य आहार होता है। 

Atul Modi
Written by: Atul ModiUpdated at: Oct 08, 2020 10:31 IST
गुर्दे की पथरी, पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाती है कुलथी दाल, जानें अन्‍य फायदे और सेवन का तरीका

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

आपने कभी कुलथी दाल या हॉर्स ग्राम (Horse Gram) के बारे में सुना है? शायद नहीं जाते होंगे। हॉर्स ग्राम, जिसे मैक्रिस्टलोमा यूनिफ्लोरम के रूप में भी जाना जाता है। क्षेत्रीय स्‍तर पर इसे कुलथी बीन, मद्रास चना, हरली नाम से भी जाना जाता है। भारत में इसे दाल के रूप में सेवन करते हें। कुलथी दाल की गुणवत्‍ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह रेस के घोड़ों का मुख्‍य आहार होता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुलथी दाल की प्रकृति गर्म होती है जो शरीर में पित्‍त और रक्‍त को बढ़ता है। यहां हम आपको कुलथी के फायदों के बारे में बता रहे हैं। 

कुलथी के पोषक तत्‍व 

इसके कई स्वास्थ्य लाभ मनुष्‍यों को भी मिलता है। इसे नियमित रूप से खाने से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। कुल्थी आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम से भरपूर है। यह ग्‍लूटन फ्री होता है, इसमें सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और वसा नहीं होता। कुलथी कैल्शियम से भरा होता है इसके साथ इसमें एंटीऑक्सिडेंट के गुण होते हैं। 

कुलथी का सेवन कैसे करें?

इस दाल को रात भर के लिए भिगो दें। सुबह पानी छान लें और प्रेशर कुकर में पका लें। इसका उपयोग करी और सूप बनाने के लिए किया जा सकता है। दक्षिण भारत में, इसे लोकप्रिय रूप से रसम, सांबर और पोरियाल बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। आप इसकी दाल भी तैयार कर सकते हैं। महाराष्ट्र में, इसकी फली का उपयोग लड्डू और पिथला बनाने के लिए किया जाता है। अंकुरित कुल्थी भिंडी की तुलना में अधिक फायदेमंद है। यह इस तथ्य के कारण है कि अंकुरित होने से इसकी फलियों में फाइटोकेमिकल्स कम हो जाते हैं और इससे पोषण मूल्य में वृद्धि होती है।

कुलथी हिमालयी क्षेत्र में लोकप्रिय है और वहां के लोग सूप और करी बनाने के लिए इस पोषक आहार का उपयोग करते हैं। कुलथी की दाल बनाकर आप चावल के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। 

कुलथी किसे नहीं खाना चाहिए? 

कुलथी उन लोगों के लिए हानिकारक हो सकती है, जिन्‍हें ब्‍लीडिंग की शिकायत हो जैसे नाक से खून बहना और पीरिएड्स के दिनों में ज्‍यादा ब्‍लीडिंग के दौरान रक्तस्राव के दौरान सेवन से बचें, इसके अलावा उन लोगों को भी नहीं खाना चाहिए जो लोग एनीमिया की दवा ले रहे हैं। क्षय रोगियों, गर्भवती महिला, इनफर्टीलिटी के उपचार से गुजर रहे पुरुष, जो वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, गैस्ट्रिक अल्सर और हाइपरसिटी वाले लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए क्‍यों कि यह समस्या को बढ़ा सकते हैं। 

कुलथी सेवन करने के फायदे 

1. अनियमित पीरिएड्स को ठीक करे

महिलाओं के लिए कुल्थी एक आदर्श विकल्प है जो अनियमित पीरियड्स और भारी रक्तस्राव जैसी मासिक धर्म की समस्याओं का सामना कर रही हैं। आयरन से समृद्ध होने के कारण, कुलथी हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है, जो पीरिएड्स के दौरान कम हो जाता है। आप इसे स्प्राउट्स या सूप के रूप में अपने दैनिक आहार में कुलथी को शामिल कर सकती हैं, नियमित रूप से कुलथी का पानी पी सकती हैं। 

2. टाइप-2 डायबिटीज में है फायदेमंद 

नए अध्ययनों ने डायबिटीज का मुकाबला करने में कुलथी के सकारात्मक प्रभाव को साबित किया है। अपरिष्कृत कुलथी में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं। इसमें ऐसे गुण भी होते हैं जो शरीर के इंसुलिन प्रतिरोध को कम करते हैं। इसलिए, हर रोज मेनू में फलियों को शामिल करने से रक्त शर्करा का स्तर कम होगा। जब मधुमेह का मुकाबला करने की बात आती है, तो कुलथी स्प्राउट्स की तुलना में अधिक फायदेमंद होते हैं। 

3. स्‍पर्म काउंट बढ़ाता है 

यह उन पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद है जिनमें शुक्राणुओं की संख्या कम होने के कारण प्रजनन संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं। कुलथी पोषक तत्वों से भरी होती है जो स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करती हैं। आयुर्वेदिक अवधारणा के अनुसार, कुलथी वीर्य को detoxify करता है, जिससे उसके स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। आप इसकी दलिया बनाकर सेवन कर सकते हैं, नियमित रूप से सेवन करने पर लाभ मिलेगा।

4. गुर्दे की पथरी से दिलाए छुटकारा 

यदि आपको गुर्दे की पथरी होने की अधिक संभावना है, तो कुलथी आपकी सबसे अच्छी दोस्त है। रोजाना सेवन से गुर्दे की पथरी बनने की संभावना को कम करने में मदद मिलती है। अपने रोजमर्रा के मेनू में कुलथी को शामिल करने से गुर्दे की छोटी पथरी को खत्म करने में मदद मिलेगी। गुर्दे की पथरी कैल्शियम ऑक्सालेट का एक रूप है। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है, कुलथी कैल्शियम ऑक्सालेट के निर्माण को रोकती है।

इसे भी पढ़ें: पथरी के लिए रामबाण दवा है कुलथी

5. वजन घटाए 

कुलथी शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह कैलोरी में कम है। कुलथी आपको काफी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराएगा। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है। इसके अलावा, गर्मी पैदा करने वाली फलियां होने के कारण, यह वसा को तेजी से जलाता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखता है। 

इसे भी पढ़ें: ब्‍लड शुगर, अल्‍जाइमर और दिमाग के लिए फायदेमंद है खजूर, जानें सेवन का तरीका

कब्‍ज को दूर करे 

आहार में फाइबर और खनिजों की कमी कब्ज को ट्रिगर करने वाले महत्वपूर्ण कारक हैं। कुलथी में शक्तिशाली पोषक तत्व होते हैं और फाइबर से भरे होते हैं। इसलिए, यह कब्ज से निपटने में बहुत प्रभावी है। 

Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi

Disclaimer