ब्‍लड शुगर, अल्‍जाइमर और दिमाग के लिए फायदेमंद है खजूर, जानें सेवन का तरीका

खजूर में अन्‍य सूखे फल जैसे किशमिश और अंजीर के समान ही कैलोरी होती है। प्रोटीन बहुत कम मात्रा में होती है और फाइबर ज्‍यादा होते हैं। इसके अलावा कुछ अन्‍य विटामिन और खनिज होते हैं। यह कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के तौर पर जाना जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्‍लड शुगर, अल्‍जाइमर और दिमाग के लिए फायदेमंद है खजूर, जानें सेवन का तरीका


खजूर दुनिया भर में मशहूर एक अद्भुत फल है। सूखने के बाद इसे लोग छुहारे के तौर पर सेवन करते हैं। भारतीय संस्‍कृति में भी खजूर का काफी महत्‍व है। पोषक तत्‍वों से भरपूर इस फल का स्‍वाद काफी मीठा होता है। खजूर में अन्‍य सूखे फल जैसे किशमिश और अंजीर के समान ही कैलोरी होती है। प्रोटीन बहुत कम मात्रा में होती है और फाइबर ज्‍यादा होते हैं। इसके अलावा कुछ अन्‍य विटामिन और खनिज होते हैं। यह कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के तौर पर जाना जाता है, जिसकी वजह से ही रमजान के दिनों में लोग खजूर का सेवन करते हैं। अगर आप एक महीने का रोजा रख रहे हैं तो आप भी इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि इसका सेवन निय‍मित रूप से भी किया जा सकता है। यहां हम आपको खजूर खाने के फायदे और खाने के तरीके बता रहे हैं। 

 

खजूर (100 ग्राम) में मौजूद पोषक तत्‍व  

  • कैलोरी: 277
  • कार्ब्स: 75 ग्राम
  • फाइबर: 7 ग्राम
  • प्रोटीन: 2 ग्राम
  • पोटेशियम: RDI का 20%
  • मैग्नीशियम: RDI का 14%
  • कॉपर: RDI का 18%
  • मैंगनीज: RDI का 15%
  • लोहा: RDI का 5%
  • विटामिन बी 6: RDI का 12%

खजूर खाने के फायदे 

ब्‍लड शुगर को नियंत्रित करता है 

खजूर में फाइबर की उच्‍च मात्रा रक्त शर्करा यानी ब्‍लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। फाइबर पाचन को धीमा कर देता है, जिससे खाना खाने के बाद रक्त शर्करा के स्तर को बहुत अधिक बढ़ने से रोकने में मदद करता है। खजूर में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है, जो मापता है कि एक निश्चित भोजन खाने के बाद आपका रक्त शर्करा कितनी जल्दी बढ़ जाता है। 

अल्‍जाइमर से बचाते हैं

खजूर में कई प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो कुछ पुरानी बीमारियों, जैसे हृदय रोग, कैंसर, अल्जाइमर और मधुमेह के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट आपकी कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाते हैं, यह अस्थिर अणु होते हैं जो आपके शरीर में हानिकारक प्रतिक्रियाएं पैदा कर सकते हैं और बीमारी का कारण बन सकते हैं।

नार्मल डिलीवरी में मदद करता है 

गर्भावस्था के अंतिम कुछ हफ्तों के दौरान खजूर के सेवन करने पर गर्भवती महिलाओं में नार्मल डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती है। यह नेचुरल शुगर और कैलोरी का स्‍त्रोत हैं जो डिलीवरी के दौरान उर्जा स्‍तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। 

हड्डियों के लिए है फायदेमंद 

खजूर में फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम सहित कई खनिज होते हैं। इन सभी का ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी से संबंधित स्थितियों को रोकने में मदद करता है। साथ ही यह हड्डियों को भी मजबूत करता है। ह‍ड्डी के खोखलेपन को कम करता है। 

इसे भी पढ़ें: ये 6 भारतीय मसाले जो सिरदर्द से लेकर कैंसर तक के इलाज में हैं मददगार, जानें इनके फायदे

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए है फायदेमंद 

खजूर मस्तिष्क में सूजन को कम करने और प्‍लेक बनाने से रोकने में सहायक हो सकता है, जो अल्जाइमर रोग को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। खजूर के सेवन से मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होता है। यह तनाव को दूर करने में भी हमारी मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें: महुआ खाने से डायबिटीज, गठिया और बवासीर से मिलेगा छुटकारा, जानें इसके 6 स्वास्थ्य लाभ

खजूर के सेवन का तरीका 

खजूर का सेवन आप नियमित रूप से कर सकते हैं। रोजाना आप 3 से 4 खजूर का सेवन कर सकते हैं। रोजाना एक ग्‍लास में दूध में कुछ खजूर डाल दें और कुछ देर के बाद दोनों साथ में सेवन करें। आप दूध में खजूर को उबालकर भी सेवन कर सकते हैं। सुबह नाश्‍ते में भी इसका सेवन कर सकते हैं। बच्‍चों को खजूर खिलाने से वह शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। हालांकि खजूर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्‍यों कि अत्‍यधिक सेवन से दस्‍त की संभावना भी बढ़ जाती है। 

Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi

Read Next

ये 6 भारतीय मसाले जो सिरदर्द से लेकर कैंसर तक के इलाज में हैं मददगार, जानें इनके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version